|
गुजरात का घमासान
|
|
शनिवार , , 08 दिसम्बर |
पिछली बार के गुजरात चुनाव मे जिस तरह से छद्म विज्ञापनों का जाल सा फैला था कुछ इसी तरह की कोशिश इस बार भी होती दिख रही है.
छद्म नामों और संस्थाओं के द्वारा प्रकाशित विज्ञापन हर समाचार पत्र मे छप रहे है. जाहिर तौर पर उनमे से अधिकतर विज्ञापन मोदी के खिलाफ होते हैं.
कुछ समय पहले केशुभाई का एक विज्ञापन छपा था जिसने भाजपा की नींद उडा दी थी. आज समाचार पत्र मे उमा भारती की पार्टी लोकजनशक्ति का विज्ञापन छपा जिसमे मोदी को जमकर कोसा गया. गौरतलब है कि उमा भारती गुजरात मे भाजपा के समर्थन मे अपने उम्मीदवारो के नाम वापस लेने की घोषणा कर चुकी है. अब देखने वाली बात यह है कि यह विज्ञापन उनकी मर्जी से छपा है या उनकी मर्जी के बिना.
वैसे आज भाजपा का चुनाव आयोग के नाम खुला पत्र भी प्रकाशित हुआ जिसमे चुनाव आयोग से प्रार्थना कि गई कि वह सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी करे क्योंकि सोनिया ने गुजरात सरकार को मौत के सौदागर कहा था और दिग्विजय सिंह ने लोगों को हिन्दु आतंकवादी बताया था.
|