|
गुजरात का घमासान
|
|
शनिवार , , 01 दिसम्बर |
गुजरात चुनाव में सिर्फ मतदान ही सामान्य हो सकता है, परंतु मतदान पूर्व की घटनाएँ असामान्य ही होती है. और इस बार के हाई प्रोफाइल चुनाव मे तो रोज नई नई और तरह तरह की खबरें प्राप्त हो रही हैं.
कोंग्रेस ने आरोप लगाया है भाजपा के लोग कुछ विधानसभा क्षेत्रों मे लोगों से उनके वोटर आई.डी. कार्ड खरीद रहे हैं. गौरतलब है कि इसबार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सिर्फ वही लोग मतदान कर पाँएगे जिनके पास वोटर आई.डी. कार्ड होगा. यह बात और है कि चुनाव आयोग खुद अभी तक सब लोगों को आई.डी. कार्ड उपलब्ध नही करा पाया है.
अब खबर यह है कि अहमदाबाद के कुछ विधानसभा क्षेत्रों मे भाजपाई अल्पसंख्यक समुदाय से वह आइ.डी. कार्ड 500 रूपये मे खरीद रही है. एक तरह से यह वोट खरीदने जैसा ही मामला हुआ. यह बहुत ह्ई गम्भीर आरोप है और चुनाव आयोग ने इसकी जाँच के आदेश दिए हैं. भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि कोंग्रेस मिथ्या आरोप लगा रही है और उनके पास कोई सबूत नही है.
|