|
गुजरात का घमासान
|
|
सोमवार , , 10 दिसम्बर |
आखिरकार काँग्रेस ने सस्पेंस को तोडते हुए राहुल गांधी को गुजरात चुनाव की आंच मे झोंक ही दिया. राहुल बाबा ने सुरत मे रोड शो किया और गुजरात की जनता से नरेन्द्र मोदी सरकार को उखाड फेंकने का आह्वान किया.
राहुल गांधी गुजरात चुनाव मे प्रचार करने आएँगे या नहीं इसको लेकर कई दिनो से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. चुनाव के लिहाज से राहुल का ट्रेक रिकोर्ड कुछ खास नही रहा है. लोग उन्हे देखने जरूर आते हैं, परंतु उनकी सभाओं मे जुटने वाली भीड मतों मे परिवर्तित नही हो पाती है.
काँग्रेस ने राहुल गाँधी को बिल्कुल सही समय पर उतारा है. कल चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था और भाजपा के पास राहुल के रोड शो का जवाब देने के लिए समय ही नहीं बचा है. लोगों के मन मे राहुल के रोड शो की ही बात जमी रहेगी ऐसा काँग्रेस का मानना है.
बहरहाल राहुल ने सिर्फ सुरत शहर का ही दौरा किया है और आश्चर्यजनक रूप से काँग्रेस ने राहुल को सौराष्ट्र के गावों मे नही भेजा है. अभी दूसरे दौर का मतदान बाकी है और पुरी सम्भावना है कि राहुल कम से कम एक बार और रोड शो जरूर करेंगे. और इस बार उनकी रोड शो अहमदाबाद मे निकल सकती है. दूसरे दौर का चुनाव प्रचार 14 तारीख को समाप्त होगा और उस दिन राहुल अहमदाबाद की सडकों पर दिख सकते हैं. बहुत सम्भव है उनका काफिला मणिनगर मे आखिरी पडाव डाले जहाँ मोदी चुनाव लड रहे हैं.
|