|
उम्मीदवार भटके जमानत पाने |
|
गुजरात का घमासान
|
|
शनिवार , , 08 दिसम्बर |
भाजपा की सबसे सुरक्षित सीटों मे से एक अहमदाबाद की सरखेज विधानसभा के कोंग्रेस प्रत्यासी जगदीश पटेल की नींद हराम है. जगदीश पटेल बिल्डर हैं और उनपर जमीन खरीद मे धोखाधडी का मामला दर्ज कराया गया है. ऐन चुनाव के समय जगदीशभाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से उनकी नींद उड गई है.
सत्र न्यायालय और उसके बाद गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी नामंजूर होने से उनकी मुश्किलें और बढ गई है. अब जगदीशभाई सुप्रिम कॉर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं. सबसे खराब स्थिति यह है कि जगदीशभाई इस चक्कर मे चुनाव प्रचार ही नही कर पा रहे हैं और एक अत्यंत मुश्किल सीट पर से लड रहे होने की वजह से कोंग्रेस कार्यकर्ता भी निष्क्रिय हैं.
|