Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

.mobi के लिए मची दौड
इंटरनेट
गुरुवार , , 10 मई

pankajphoto

  पंकज बेंगाणी 


 

 

 

 

 

 

 


तेजी से भागती इंटरनेट की दुनिया में आजकल एक नई दौड़ मची हुई है. यह दौड़ है नए .mobi डोमेन के लिए. दुनिया भर में इस नए डोमेन की धूम मची हुई है, और अब भारत के इंटरनेट प्रयोक्ता भी इस दौड़ में शामिल हो गए हैं.

mobi2.mobi डोमेन विशेष रूप से मोबाइल वेबसाइट के लिए बनाया गया है. कहना ना होगा कि मोबाइल फोन पर सर्फ़िंग करने वालों की तादाद तेज़ी से बढ रही है, और एक खबर के मुताबिक इस समय मोबाइल फोन प्रयोक्ता और अपने डिवाइस पर सर्फ़िंग करने वालों का अनुपात निजी कम्प्यूटर धारको और उनमें से अपने कम्प्यूटर पर सर्फ़िंग करने वालों के अनुपात से कहीं अधिक है.

.mobi डोमेन इस वजह से भी अत्यधिक लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि इस डोमेन की वजह से मोबाइल फोन के लिए ही बनी वेबसाइट आसानी से चिह्नित हो जाती है. यदि कोई वेबसाइट का डोमेन .com या .net इत्यादि है तो भी उसे मोबाइल फोन से ब्राउज़ तो किया जा सकता है लेकिन इस प्रकार के डोमेन अब अतिसामान्य हो गए हैं तथा आपकी मोबाइल साइट को कुछ नयापन नहीं देते. वहीं यदि आपकी मोबाइल साइट का डोमेन .mobi हो तो एक अलग पहचान बन जाती है.

 

इसी वजह से लोगों मे इस नए डोमेन के प्रति अति उत्साह देखा जा रहा है.और डोमेन रजिस्ट्रार कम्पनियाँ उनके इस उत्साह को अपने व्यावसायिक हितों में परिवर्तित करने में कोई कसर नहीं छोड रही है.

 



जहाँ .com या .org जैसे डोमेन 250 रूपये से लेकर 400 रूपये में मिल जाते हैं वहीं .mobi डोमेन की बुकिंग 1000 रूपये से शुरू होती है. इस प्रकार यह डोमेन अन्य डोमेन के मुकाबले 3 गुना महँगा है.

 

लेकिन फिर भी यह डोमेन लोगों के उत्साह का केन्द्र बना हुआ है. जब इस डोमेन की बुकिंग शुरू हुई थी, तब पहले 5 मिनट में ही करीब 5000 नाम बुक कर लिए गए थे. और उनमें प्रमुख थे, sex.mobi, india.mobi, technology.mobi, adult.mobi, hotel.mobi इत्यादि. और अगले 48 घंटो में करीब 1 लाख डोमेन बुक हो चुके थे.

इस तरह से कहा जा सकता है कि बढती हुई मांग के साथ साथ इस डोमेन की किमंत भी कम हो सकती है. क्योंकि पहले .com या .net जैसे डोमेन भी वर्तमान किमंत से कहीं महंगे दामों पर उपलब्ध होते थे लेकिन आज वही डोमेन सर्व सुलभ हैं, मात्र फर्क यही है कि आज आपको आपका मनपसंद डोमेन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है, क्योंकि अधिकतर डोमेन .com या .net extension के साथ पहले ही बुक किए हुए ही होते हैं.

शायद इसलिए भी .mobi जैसे नए extension की भारी मांग रहती है. बहरहाल यह नया डोमेन भारत के युवाओं में खासा लोकप्रिय हो रहा है. युवा वर्ग अपने ब्लॉग को इस नए डोमेन के साथ मोबाइल फोन के अवतार में अवतरित करने में जुटे हुए हैं.

 




टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: