Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

बेतुके ईमेल भेजने से बचाएगा गूगल का “मेल गोगल्स”
इंटरनेट
गुरुवार , , 09 अक्टूबर
तरकश ब्यूरो



Image

सोचिए आप देर रात तक किसी प्रोजेक्ट पर काम करते रहे और सुबह जल्दी ऑफिस में आ गए. दोपहर होते होते आप थककर चूर हो चुके हैं, लेकिन आपको कई महत्वपूर्ण ईमेल करने हैं.

बहुत सम्भव है कि ऐसी स्थिति में आप कुछ ऐसे ईमेल भेज दें जो आपको नहीं भेजने चाहिए, अथवा श्रीमान क को भेजा जाने वाला ईमेल गलती से श्रीमान ख को भेज दें.
ऐसी स्थिति से बचाने के लिए गूगल लेब ने एक नया प्लगइन मेल गोगल्स लॉंच किया है. इस चालू करने के लिए आपको जीमेल में गूगल लेब बटन पर क्लिक करके लेब के पन्ने पर जाना होता है और वहाँ से इस सुविधा को शुरू करना होता है.

मेल गोगल्स चालू करने के बाद जब भी आप कोई मेल लिखकर सेंड बटन दबाते हैं तो गूगल आपसे गणित के पाँच आसान सवाल पूछता है. इससे पता चल जाता है कि प्रयोक्ता की दिमागी हालत क्या है. यदि आप थके हुए हैं तो आप सवालों के जवाब ठीक से नहीं दे पाएँगे और समझ जाएँगी कि आपने थकान मे ईमेल लिखा है, इसलिए एकबार फिर जाँच लेना चाहिए.

आप मेल गोगल्स में यह सेटिंग कर सकते हैं कि आपको यह सुविधा किसी दिन किस समय चालू करनी है.




टिप्पणियाँ (1)add
email ID पर और नौकरियों की साइट पर भी बेहूदी मेल की ही भरमार है:
द्वारा प्रेषित jagdishjain , अक्टूबर 09, 2008
मेल भेजने कि तो छोड़िए:

* नौकरी की साइट पर तो बेतुके मेल, थोड़े बहुत ही नहीं ९०% बेतुके, फर्जी apointment letters, फालतू की झूठी vacancies, बकवास विज्ञापन, ऐसा लगता है कि सबने मिलकर पब्लिक का बेवकूफ़ बनाने का जिम्मा ले लिया है, पब्लिक को किसी न किसी तरह लूटने का जिम्मा ले लिया है.
* email ID पर भी कम कि बात कम बकवास ज़्यादा आएगी. लाटरी इतनी कि अगर इन्हे लेने जाना पड़ने लगे तो सारा जीवन धन इकट्ठा करने में ही बीत जाएगा, खर्च करने का समय ही नहीं मिलेगा. कभी-कभी तो बेहूदी, भौंडी मेल आती हैं. इन सबने मिलकर पब्लिक का बेवकूफ़ बनाने का जिम्मा ले लिया है, पब्लिक को किसी न किसी तरह लूटने का जिम्मा ले लिया है.
* फिर वॅरस का डर. इन लोगों ने पौबलीक को तबाह कर डाला है. इस पर कुछ अंकुश लगाना चाहिए.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: