Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

2010 तक इंटरनेट एड्रेस खत्म हो जाएँगे?
इंटरनेट
बुधवार , , 18 जून
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



Image
 
एक रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट पर बढ रहे संजालों और अन्य संचार माध्यमों की वजह से आने वाले दो सालों के अंदर सभी उपलब्ध इंटरनेट पते समाप्त हो जाएँगे. इस समय 4.3 बिलियन इंटरनेट पतों मे से मात्र 700 मिलियन पते ही खाली बचे हैं, जो तेजी से रजिस्टर हो रहे हैं.

एक ऑस्ट्रेलियन खबर के अनुसार जिस समय इंटरनेट अपने शैशव काल में था तब उसके निति निर्धारकों ने सोचा था कि 4 बिलियन इंटरनेट पते भविष्य के लिए काफी होंगे लेकिन उनका अनुमान अब गलत साबित हो रहा है.

रिपोर्ट मे आगे बताया गया है कि इस परिस्थिति से बचने के लिए सभी इंटरनेट पतों को इंटरनेट प्रोटोकोल 6 नामक नई तकनीक पर अपग्रेड करना होगा. इस सिस्टम मे अपग्रेड करने पर कुल 3 ट्रीलियन ट्रीलियन ट्रीलियन पते मिल जाएँगे जो आने वाले भविष्य के लिए हाल के अनुमान के मुताबिक काफी होंगे.

एशिया पेसेफिक नेटवर्क इंफोर्मेशन सेंटर (जो इस भूभाग में इंटरनेट पते प्रदान करता है) के मुख्य वैज्ञानिक ज्योफ ह्युस्टन का कहना है कि यह परिस्थिति भयावह तो नही है लेकिन तेजी से उसी तरफ बढ रही है. इंटरनेट पतों की कमी होने से मोबाइल डिवाइसों पर आने वाली नई नई तकनीकों, उर्जा संचयन की नई तकनीकों और इंटेलिजेंट बिल्डिंग सिस्टम तथा रिमोट सेंसिग सुविधाओं पर गम्भीर असर पड सकता है.





टिप्पणियाँ (3)add
गलत संदेश से बचें
द्वारा प्रेषित Kamal , जून 19, 2008
जैसा आप कह रहे हैं वैसा नहीं है. IPV-6 का कोंसैप्ट अब काफी पुराना हो गया है. और यह इम्प्लीमैंट भी हो गया है. तो 2010 तक IP address खतम होने का सवाल ही नहीं उठता. वैसे भी IP address का मतलब इंटरनैट पता नहीं होता है. एक IP address पर एक से ज्यादा इंटरनैट पते (Domain Name) रखे जा सकते हैं.

http://takneek.com
report abuse
vote down
vote up
Votes: +1
Clarification
द्वारा प्रेषित tarakash beuro , जून 19, 2008
हमारी यह खबर विभिन्न विश्वसनीय माध्यमों जैसे कि CNET(http://news.cnet.com/ATT-Inter...37715.html) और ANI(http://news.cnet.com/ATT-Inter...37715.html) के उपर आधारित है.

हम खबर को "सच" के रूप मे नही प्रदर्शित कर रहे हैं, इसलिए हमने शीर्षक के बाद "?" लगाया है.


report abuse
vote down
vote up
Votes: -1
तब आप गलत समझे
द्वारा प्रेषित Kamal , जून 20, 2008
जिस लेख का संदर्भ आप दे रहे हैं वह कहीं भी आई पी , इंटरनैट पते या डोमेन नेम की चर्चा नहीं करता. यह लेख इंटरनैट पर बढ़ते ट्रैफिक और उससे होने वाली बैंड विड्थ की समस्या पर अपने कयास लगाता है. लेकिन आपने इसे ना जाने कैसे इंटरनैट पते से जोड़ दिया जो कि गलत है.

http://takneek.com
report abuse
vote down
vote up
Votes: +1
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: