|
इंटरनेट बनाता है दिमाग को “सबसे तेज” |
|
इंटरनेट
|
|
शुक्रवार , , 17 अक्टूबर |
इंटरनेट पर सर्फिंग करने से और सर्च करने से दिमाग तेज होता है. केलिफोर्निया विश्वविद्यालय के संशोधकों द्वारा की गई शोध से पता चला है कि इंटरनेट पर सर्च करने से ना केवल काम की चीजें उपलब्ध हो जाती है परंतु दिमाग भी तेज होता है.
इस शोध के लिए संशोधकों ने 55 से 76 वर्ष के 24 लोगों की एक टीम बनाई. इनमें से आधे लोग इंटरनेट और सर्च ऑपरेशन के बारे में जानकारी रखते थे और बाकी के आधे इंटरनेट से अनजान थे.
अब इन लोगों को इंटरनेट पर सर्च करने और किताब पढने के दो अलग अलग कार्य दिए गए. जाँच से पता चला कि किताब पढने के दौरान इन लोगों के दिमाग का वह हिस्सा अधिक सक्रिय हो गया जो पढने लिखने और भाषाई ज्ञान पर काबू रखता था.
लेकिन इंटरनेट पर सर्च करने के दौरान इन लोगों के दिमाग का अधिक बड़ा हिस्सा सक्रिय हो गया. इससे पता चला कि इंटरनेट पर सर्च करने से दिमाग की क्रियाशीलता बढती है. इससे यह भी साबित हुआ कि उन लोगों का दिमाग अधिक सक्रिय रहता है जो इंटरनेट का नियमित उपयोग करते हैं.
इंटरनेट का उपयोग बढती उम्र के लोगों के लिए उपयोगी है. इससे ना केवल वे दूनिया से जुडे रहते हैं बल्कि उनका दिमाग भी सतेज बना रहता है.
|
 Recommend this article... |