Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

ओर्कूट करेगा महा गठबंधन
इंटरनेट
गुरुवार , , 01 नवम्बर

 

  Team Tarakash


 

 

 

 

 

 

 

orkut-partner

सोश्यल नेटवर्किंग संजालो का इंटरनेट पर बढ रहे प्रभुत्व से सभी बडी कम्पनियाँ चौकन्नी हो गई है. विज्ञापन और पहुँच के लिहाज से आज सोश्यल नेटवर्किंग संजालो से बेहतर कोई भी विकल्प नही है. जहाँ गूगल की ओर्कुट नाम सोश्यल नेटवर्किंग साइट भारत तथा ब्राज़ील मे अत्यधिक लोकप्रिय है, वहीं अमरीका और अन्य देशों मे फेशबुक की धूम है.

सभी सोश्यल नेटवर्किंग संजाल प्रतिदिन नए नए फीचर्स और नई नई सुविधाएँ लेकर हाज़िर हो जाती है, जिससे कि उनके प्रयोक्ता किसी अन्य सोश्यल नेटवर्किंग संजाल की तरफ आकर्षित ना हों. कुछ दिन पहले ही गूगल ने ओर्कुट को हिन्दी सहित अन्य कई भारतीय भाषाओं मे भी रूपांतरित कर एक बडी बढत हासिल कर ली थी. लेकिन यह भी सच है कि भारत के बाहर ओर्कुट का इतना प्रभुत्व नही है.

फेसबुक आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोश्यल नेटवर्किंग संजाल है, और इसकी बहुत बडी वजह है इसकी 3rd Party Application बनाने देने की सुविधा. मसलन कोई भी व्यक्ति फेसबुक के लिए अप्लीकेशन बनाकर रख सकता है. आज इसी सुविधा की वजह से फेसबुक में इस तरह की अप्लीकेशन हजारों की संख्या में है और लाखों प्रयोक्ता उनका इस्तेमाल भी करते हैं. हमने कुछ दिन पहले भी एक लेख मे बताया था कि फेसबुक के अन्दर ही ओर्कुट की सर्फ़िंग करना एक 3rd Party Application की मदद से संभव है.

फेसबुक की इसी बढत को कम करने के लिए अब गूगल ने नया पैंतरा अजमाने की सोची है. खबरों के मुताबिक गूगल अन्य कई सोश्यल नेटवर्किंग संजालो के साथ एक समूह बनाने जा रहा है, जो अपनी अपनी सुविधाएँ एक दूसरे के बाँटेंगे, तथा प्रयोक्ता भी एक नए माहौल में सर्फ़िंग कर पाएंगे जहाँ उन्हें 3rd Party Application बनाने की भी सुविधा होगी. इस समय गूगल की इस पहल में Hi5.com, Friendster, Ning जैसी कईसोश्यल नेटवर्किंग संजाल शामिल हो रही है.

कुछ दिन पहले फेसबुक में 1.5% हिस्सेदारी खरिदने मे गूगल माइक्रोसोफ्ट से पिछड़ गई थी. उसके बाद गूगल ओर्कुट के भविष्य को लेकर और भी सचेत हो गई है. देखना है कि सोश्यल नेटवर्किंग संजालो की यह लड़ाई आगे क्या रूख लेती है. फिलहाल गूगल का अनुमान है कि साझा गठबंधन करने के बाद उनके प्रयोक्ताओं की संख्या 10 करोड से भी अधिक हो जाएगी जो फेसबुक के प्रयोक्ताओं से कही अधिक है.





टिप्पणियाँ (2)add
ओरकुट
द्वारा प्रेषित अनिल कुमार , जुलाई 11, 2008
मेरे हिसाब से आम आदमी के लिये ऐसे संजाल में शामिल होते वक्त जो एक बात सबसे महत्वपूर्ण होती है वो ये है कि उसके अधिकतम मित्र कौनसा संजाल इस्तेमाल करते हैं। ओरकुट के सबसे अधिक सदस्य भारत और ब्राजील में हैं, और ये कहना तो शायद गलत ही होगा कि औरकुट भारत से बाहर ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता। (http://onlinebrandmanager.org/...pes/orkut/) फेसबुक के सबसे ज्यादा सदस्य उत्तरी अमरीका, ब्रिटेन और औस्ट्रेलिया से हैं। (http://www.lunchoverip.com/200...enetr.html) माना जा रहा है कि दुनिया भर की अर्थव्यवस्था चारों ओर से चरमरा रही है, लेकिन भारत और चीन फिर भी आगे बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में औरकुट जैसे संजालों की अपनी खास महत्ता है।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +1
ओर्कूट करेगा महा गठबंधन
द्वारा प्रेषित Amit Gupta(Lucknow) , अगस्त 01, 2008
ऑरकुट चाहे जो करले पर वो बहुत ज्यादा कामयाब नही हो पायेगा smilies/tongue.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: -1
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: