|
इतिहास की खोज कराएगा ज़ोट्रोप |
|
इंटरनेट
|
|
गुरुवार , , 20 नवम्बर |
कुछ अमेरिकी विशेषज्ञ इस समय एक ऐसी अप्लिकेशन तैयार कर रहे हैं जो भविष्य में इतिहास के वेबपन्नों की खोज आसान कर सकेगी.
वाशिंग्टन विश्वविद्यालय के छात्र और इस प्रोजेक्ट से जुडे इटन हेडर के अनुसार, आज के सर्च इंजिन वर्तमान का आइना हैं. यानि कि हम जो भी सर्च करते हैं वे हमें वर्तमान पन्नों में से खोज कर नतीजे दिखाते हैं.
लेकिन ये नतीजे तेजी से बदलते भी रहते हैं. क्योंकि अधिकतर वेबपन्ने रोज बदलते रहते हैं. नई जानकारियाँ आती जाती हैं और पुरानी जानकारियाँ निकलती जाती है. ऐसी बहुत कम वेबसाइट हैं जहाँ अर्काइव की सुविधा होती है.
ज़ोट्रोप यहाँ काम आएगा. यह सोफ्टवेर इस समय रोज करीब 1000 वेबसाइटों के पन्नो को सुरक्षित कर रहा है. इसके निर्माता इस डेटाबेस को और भी बढाने की सोच रहे हैं. भविष्य में लोग इन सुरक्षित पन्नों में से भी खोज कर पाएँगे.
यह आज बीज बोने जैसा है, जिसके फल दशकों बाद मिल सकेंगे.
|
 Recommend this article... |