|
अपनी फिल्म के लिए एकता कपूर लाएगी रियलिटी शो |
|
टेलीविज़न
|
|
शुक्रवार , , 09 मई |
एकता कपूर पॉपकॉर्न इंटरटेनमेंट के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने वाली हैं और इस फिल्म के मुख्य दो कलाकारों का चयन बालाजी द्वारा ही निर्मित एक रियलिटी शो से किया जाएगा. एकता कपूर का पहला रियलिटी शो "किसकी किस्मत बॉलीवुड" जल्द ही शुरू होने वाला है.
इस शो के दो विजेताओं को एकता की आगामी फिल्म "वनस अपन अ टाइम इन मुम्बई" मे लिया जाएगा. यह एकता कपूर की भव्य फिल्म होगी जिसका बजट 80 करोड रूपये रखा गया है. अपूर्व लखिया द्वारा निर्देशित होने वाली इस फिल्म मे 80 के दशक के मुम्बई को दिखाय जाएगा जब यहाँ माफियाओं का राज था.
 Recommend this article... |