|
9X अब दोपहर के खास शो ला रहा है |
|
टेलीविज़न
|
|
शनिवार , , 05 जनवरी |
 |
मुवी मौसी
|
|
आई.एन.एक्स. नेटवर्क का हिन्दी मनोरंजन चैनल 9X अब दोपहर के समय के लिए खास शो लेकर आ रहा है. इसमें दो नए धारावाहिक होंगे और एक कुकरी शो होगा. जिन दो नए धारावाहिकों का प्रसारण शुरू होने वाला है वे हैं वीराँवाली और नीलांजना. यह दोनों धारावाहिक विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाए गए हैं. इसके अलावा एक कुकरी शो रस्मे रसोई भी शुरू होने जा रहा है.
रस्मे रसोई का प्रसारण सोमवार से गुरूवार दोपहर 12.30 बजे तथा बाक़ी के दोनों धारावाहिकों का प्रसारण सोमवार से गुरूवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच होगा. इस नए समय के बारे में 9X के प्रतिनिधि का कहना है कि दोपहर का समय भी बहुत महत्वपूर्ण है और इस समय महिलाएँ टीवी देखना पसंद करती है.
विगत कुछ समय से 9X की रेटिंग बढ रही है और अब यह चैनल रेटिंग के मामले मे सोनी टीवी की बराबरी करने लगा है. शाम के प्राइम टाइम मे भी यह चैनल एक नया धारावाहिक "दहेज" लेकर आ रहा है जिसका प्रसारण सोमवार से गुरूवार रात 8.30 को होगा.
|
 Recommend this article... |
JAB SE INTERNET LAGAYA HAI HUM NE TV DEKHNA HI CHOED DIYA HAI