|
बॉलीवुड स्टार शांतिप्रिया की वापसी वैष्णोदेवी के रूप में |
|
टेलीविज़न
|
|
शनिवार , , 17 मई |
90 के दशक में अक्षय कुमार के साथ अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री शांतिप्रिया अब टीवी धारावाहिक में आ रही हैं. उनकी पहली फिल्म सौगंध थी और उसके उन्होने इक्के पे इक्का, फूल और अंगार और मेरे सजना साथ निभाना जैसी फिल्मे की थी.
शांतिप्रिया धारावाहिक माता वैष्णोदेवी में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं. शांतिप्रिया के अनुसार वे जब एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी तो उन्हे फोन पर यह जानकारी मिली कि एक धारावाहिक में मुख्य भूमिका के लिए उनके पास प्रस्ताव आया है. जब उन्हे पता चला कि यह वैष्णोदेवी नामक धार्मिक धारावाहिक है तो वे मना नहीं कर पाईं.
 Recommend this article... |