|
अन्धविश्वास आडे आया दुल्हन की मृत्यु के |
|
टेलीविज़न
|
|
सोमवार , , 18 फ़रवरी |
ज़ी टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिक बनु मै तेरी दुल्हन की मुख्य पात्र दिव्यंका त्रिपाठी उर्फ़ विद्या की अब धारावाहिक से कुछ समय के लिए छुट्टी होने वाली है. इस धारावाहिक की कहानी को नया मोड देने के लिए अब दोनो मुख्य पात्रों विद्या और सागर की मौत को जोडा जा रहा है.
इससे ये दोनो पात्र कुछ समय के लिए इस धारावाहिक से विराम लेंगे. उसके बाद लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर उनकी वापसी तय की जाएगी. इससे एक बार के लिए इस धारावाहिक रेटिंग भी बढेगी. लेकिन इस योजना पर तब पानी फिरता दिखा जब दिव्यंका की माँ ने यह कहते हुए विरोध किया कि मृत्यु का दृश्य फिल्माने से दिव्यांका पर आफत आ जाएगी.
हालाँकि अब धारावाहिक निर्माता और दिव्यंका खुद अपनी माँ को समझाने मे लगी हैं कि ऐसा कुछ नही होगा. निर्माता तो मृत्यु का दृश्य फिल्माने के बाद शुद्धि यज्ञ करवाने को भी तैयार हैं.
 Recommend this article... |