गृह arrow मनोरंजन arrow World Mirror arrow श्रीमती सरकोजी, कार्ला ब्रुनी की नग्न तस्वीर की होगी नीलामी

 
tarakash-universe-logo
श्रीमती सरकोजी, कार्ला ब्रुनी की नग्न तस्वीर की होगी नीलामी
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 0
बेकारअति उत्तम 
विश्व दर्पण
बुधवार , , 26 मार्च
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



carla-bruni-nude.jpg
क्रिस्टी ऑक्शन हाउस अगले महीने फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की पत्नी और मशहूर मॉडल कार्ला ब्रुनी की एक नग्न तस्वीर की नीलामी करने जा रहा है.
न्यू यॉर्क की मशहूर क्रिस्टी ऑक्शन हाउस अगले महीने फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की पत्नी और मशहूर मॉडल कार्ला ब्रुनी की एक नग्न तस्वीर की नीलामी करने जा रहा है. यह तस्वीर तब खिंची गई थी जब कार्ला एक उभरती हुई मोडल थी. यह तस्वीर करीब दशक भर पहले खिंची गई थी.

माइकल कोम्टे द्वारा 1993 मे खिंची गई यह तस्वीर वास्तव में ज्योर्ज़ स्यूअर्ट नामक पेंटर की एक पेंटिंग पर आधारित है. इस खबर के बाद शुरू हुए एक नए विवाद के बीच नीलामी कर रही संस्था के ने बताया कि, कार्ला ब्रुनी की नग्न तस्वीर की नीलामी करना गलत नही है क्योंकि कार्ला दूनिया की सबसे सुंदर महिलाओं मे से एक है. यह एक कलात्मक तस्वीर है जो 1993 मे खिंची गई थी. उस समय कार्ला प्रथम महिला नही थी. यह तस्वीर एक जिम्मेदार और विख्यात छायाकार द्वारा खिंची गई थी. इसलिए इस तस्वीर की नीलामी करना गलत नही है.

क्रिस्टी द्वारा नीलाम की जा रही तस्वीर के अधिकार कार्ला के पास ना होकर उसके ग्राहक के पास हैं. और इसलिए उस पर किसी भी प्रकार की सेंसरशिप नही लादी जा सकती है. तस्वीर की नीलामी से करीब 1.5 लाख रूपये की कमाई होने की उम्मीद है.





 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

संबंधित आलेख







Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services