|
64 वर्षीय डॉ. चौधरी हैं युट्यूब के नए सितारे |
|
विश्व दर्पण
|
|
बुधवार , , 14 मई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| डॉ. चौधरी दिल्ली स्थित अपने घर के ड्राइंगरूम मे बनाए गए अपने रिकार्डिंग
रूम से गानों को रिकॉर्ड कर उसे युट्यूब पर अपलोड करते हैं. |
|
|
यदि मन मे चाह हो और कुछ कर दिखाने की अदम्य ईच्छाशक्ति हो तो कोई भी राह कभी भी मुश्किल नही हो सकती. इंसान की ईच्छाशक्ति के आगे उम्र मायने नही रखती. दिल्ली के 64 वर्षीय पूर्व प्रोफेसर डॉ. चौधरी इस बात की मिसाल हैं.
डॉ. चौधरी युट्यूब के नए उभरते हुए सितारे हैं. डॉ. चौधरी ने युट्यूब पर अपने 500 से अधिक संगीत के वीडियो लगाए हैं और सभी बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं. खुद डॉ. चौधरी को उम्मीद नही थी कि लोग उनके वीडियो को इतना पसंद करेंगे.
डॉ. चौधरी दिल्ली स्थित अपने घर के ड्राइंगरूम मे बनाए गए अपने रिकार्डिंग रूम से गानों को रिकॉर्ड कर उसे युट्यूब पर अपलोड करते हैं. डॉ. चौधरी एक दिन मे एक ही गाना अपलोड कर पाते हैं. लेकिन यदि किसी दिन दो गाने अपलोड करते हैं तो अपना शर्ट जरूर बदल लेते हैं.
ऐसी बात नही है कि डॉ. कृष्णचन्द चौधरी के द्वारा गाए गाने सुनने मे बहुत मधुर हों. डॉ. चौधरी के शौकिया गायक ही हैं, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि डॉ. चौधरी उत्साही हैं और लगनशील हैं. उनके गाने सुनने पर आनंद आता है.
अब लोग उनके इतने प्रशंसक हो रहे हैं कि उनके नाम से फैन क्लब भी बनने लगे हैं. और ऐसे फैन क्लब मात्र भारत मे ही नही बल्कि अमरीका जैसे देशों मे भी हैं.
डॉ. चौधरी मात्र अपनी उम्र के लोगों के लिए ही बल्कि युवावर्ग के लिए भी एक मिसाल हैं. उन्होने यह साबित किया है कि यदि मन मे ईच्छा हो तो कोई भी विधा कभी भी मुश्किल नही लग सकती है. डॉ. चौधरी स्वयं रिकार्डिंग भी करते हैं, मिक्सिंग भी करते हैं और फाइलें अपलॉड करते हैं.
दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित अपने घर से अपलॉड की गई डॉ. चौधरी की आवाज दूनिया भर मे सुनी जा रही है. वैसे कहते भी हैं इंसान उम्र से नही मन से बुजुर्ग होता है. और डॉ. चौधरी अभी रिटायर नही होना चाह्ते.
वीडियो : http://www.youtube.com/watch?v=xsYrC_AFSbI
|
|