tarakash-universe-logo
सउदी अरब महिलाओं की छेडखानी करने वाले के बाल काट दिए जाएँगे
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 0
बेकारअति उत्तम 
विश्व दर्पण
रविवार , , 04 मई
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



saudi-woman.jpg
महिलाओं की गरिमा का प्रश्न उठाकर सउदी अरब के उत्तरी प्रांत के गवर्नर ने एक अनोखा कानून बनाया है
सउदी अरब की सरकार कडे ईस्लामी कानूनों का पालन करती है. इस देश में आज भी कई पुरातन और निरंकुश कानूनों का राज चलता है. इस देश में चोरी करने वाले के हाथ काट दिए जाते हैं तथा जघन्य अपराध करने वाले सिर धड से अलग कर दिया जाता है. यही एक ऐसा देश हैं जहाँ कि महिलाएँ अकेली कहीं नही जा सकती है और वे गाडी भी नही चला सकती हैं.

लेकिन अब इन्ही महिलाओं की गरिमा का प्रश्न उठाकर सउदी अरब के उत्तरी प्रांत के गवर्नर ने एक अनोखा कानून बनाया है. इस कानून के अनुसार यदि कोई व्यक्ति किसी महिला की छेडखानी करेगा अथवा उसके साथ अभद्र तरीके से पेश आएगा तो उसके बाल काट लिए जाएँगे.

सउदी अरब में सामान्य पुलिस के अलावा एक धार्मिक पुलिस भी होती है जिसका काम होता है बाजारों मे घुमना और यह देखना कि महिलाओं ने सिर ढके हुए हैं या नहीं, उन्होने मेकअप तो नही कर रखा है, पुरूष और स्त्री साथ तो नहीं घुम रहे हैं, लोग दिन मे पाँच बार दुकानें बंद करते हैं या नहीं और नमाज पढने मस्जिद जाते हैं या नहीं.







 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 





Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services