Tarakash :: तरकश | Hindi News, Hindi samachar, Hindi site, Breaking News, India News, Khabaren, Samachar,

सर्वश्रेष्ठ चिट्ठाकार 2007

अगर आप सर्वश्रेष्ठ चिट्ठाकार-2007 चुनाव में हिस्सा लेना चाहते है या अपने किसी प्रिय चिट्ठाकार को नामाँकित करना चाहते है तो अपना नाम या अपने चहेते चिट्ठाकार का नाम कल से जारी हो रहे ऑन-लाइन नामांकन पत्र में भर दें (नामांकन पत्र भरने की कडी 01/01/2008 से जारी). बाकी सारा काम स्वचालित प्रणाली स्वतः करेगी और इस पर नजर रखेंगे स्वतंत्र पर्यवेक्षकगण. नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक आए नामो में जिन दस-दस नामो को ( दो श्रेणियॉ में पुरूष व महिला चिट्ठाकार) सर्वाधिक नामांकन प्राप्त होगें उनके लिए मतदान करवाया जायेगा, सभी चिट्ठाकार एवं पाठक इन दस-दस नामो पर अपना मतदान करेंगे और चुनेंगे वर्ष के सर्वश्रेष्ठ चिट्ठाकार.

पुरस्कार

पुरस्कार हजारों के है. और विभिन्न प्रायोजकों द्वारा दिये जाने वाले है.

  • तरकश नेटवर्क द्वारा पुरस्कार के तौर पर एक “ट्रोफी” व प्रशस्तिपत्र.
  • समीरलालजी की तरफ से हिन्दी समानांतर कोश.
  • मनोजसिंहजी की ओर से उनके चर्चित उपन्यास “बंधन” व “कश्मकश”.
  • श्रीमान (अज्ञात रहना चाहते है) की ओर से हरि शंकर परसाई रचनावली.
  • डॉ मंजू लता सिंह जी द्वारा (अपने पति डॉ ब्रज नारायण सिंह जी की स्मृति मे) साहित्य:
    बिंदु और घेरे: ब्रजनारायण सिंह
    अधूरे संबंध: मंजुलता सिंह
  • सेखानी टी की ओर से गिफ्ट हेम्पर.
  • सुश्री रचना बजाज की पुत्री पूर्वी की समृति में हिन्दी चिट्ठे एवं पॉडकास्ट  की ओर से ५०० रुपये की हिन्दी की पुस्तकें.
  • देबाशीष चक्रवर्ती द्वारा निम्नलिखित पुस्तकें भेजी जायेंगी:
    नवनीत बख्शी रचित "मैं भी बना मिनिस्टर" (पुरूष चिट्ठाकार को)
    डॉक्टर अंजली देवधर रचित "उत्कृष्ट हाइकू" (महिला चिट्ठाकार को )

पर्यवेक्षकगण

नारद के प्रतिनिधि के रूप में श्री जितेन्द्र चौधरी जी
चिट्ठाजगत के प्रतिनिधि श्री आलोकजी
हिन्दी ब्लॉगस के प्रतिनिधि श्री प्रतीक पाण्डेजी
पूर्व विजेता गण से समीरलालजी, सागरचन्दजी व शुएबजी, पर्यवेक्षक रहेंगे,
ऑन-लाइन दर्ज होते आँकड़ों पर लगातार इनकी नजर रहेगी.
(ब्लॉगवाणी से श्री मैथलीजी व पूर्व विजेता उन्मुक्तजी समयाभाव के चलते पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल नहीं हो रहे है.)

 

  चुनाव शुरू हो चुके है. कृपया अपने पसंदिदा चिट्ठाकार का चुनाव करें.   

लोगों तक संदेश पहुँचाने में हमारी सहायता करें. यह बैज अपने चिट्ठे पर लगाने के लिए नीचे दिया गया कोड कॉपी करने के पश्चात अपने ब्लोग की साइडबार पर पेस्ट करें.
Code: 
<div align="center"><a href="http://www.tarakash.com/poll"><img src="http://www.tarakash.com/poll/samman.jpg" border="0" /></a></div>
 




लोगिन करें






कूटशब्द भूल गये हैं?
नया खाता खोलें

सबस्क्राइब करें

रीडर में
मोबाइल पर
ट्विटर पर

ईमेल सबस्क्राइब करें