अमितबाबु यह रही मेरी लिस्ट
अमित बाबु ने जो लिस्टिंग का “महान कार्य” शुरू किया है
उसको आगे बढाना हम सब का धर्म है. तो मैं भी सूचि चिपका रहा हूँ. फालतु समय हो तो आप भी कर लेवें.
[बाय द वे - उंगली पर काली रेखा खींचा या हूँ - आप भी देर ना करें.... कहीं देर ना हो जाए!]
- अपना ब्लॉग आरंभ किया
- तारों की छांव में नींद ली
- संगीत बैन्ड में कोई वाद्य यंत्र बजाया
- अमेरिका के हवाई द्वीपों की सैर करी
- उल्का वर्षा देखी
- औकात से अधिक दान दिया
- डिज़नीलैन्ड की सैर करी
- पर्वत पर चढ़ाई करी
- प्रेयिंग मैन्टिस (praying mantis) कीड़े को हाथ में पकड़ा << अम्मा यह होता क्या है?
- सोलो गाना गाया
- बंजी जंप करी
- पैरिस गए
- समुद्र में बिजली का तूफ़ान देखा
- कोई कला शुरुआत से अपने आप सीखी
- किसी बच्चे को गोद (adopt) लिया
- फूड प्वॉयज़निंग झेली
- कुतुब मीनार को देखा
- अपने लिए सब्ज़ी उगाई
- फ्रांस में मोनालिसा देखी
- रात के सफ़र में ट्रेन में नींद ली
- तकिए द्वारा लड़ाई की
- सड़क पर किसी अंजान व्यक्ति से लिफ़्ट ली
- स्वस्थ होते हुए भी ऑफिस से बीमारी के लिए छुट्टी ली
- बर्फ़ का किला बनाया
- मेमने को गोद में उठाया
- बिना किसी वस्त्र के नग्न ही पानी में उतरे (तरण ताल, नदी, तालाब, समुद्र अथवा बाथ टब इत्यादि में)
- मैराथन रेस में दौड़ लगाई
- वेनिस में गोन्डोला (एक तरह की नाव) में सवारी करी
- पूर्ण ग्रहण देखा
- सूर्योदय अथवा सूर्यास्त देखा
- होम रन मारा (बेसबॉल में)
- समुद्र पर्यटन (cruise) पर गए
- नियाग्रा फॉल्स स्वयं देखा
- पूर्वजों की जन्मभूमि देखने गए
- किसी कबीले के रहन सहन को नज़दीक से देखा
- अपने आप एक नई भाषा स्वयं सीखी
- इतना धन अर्जित किया कि पूर्णतया संतुष्ट हुए
- पिसा की झुकती मीनार (Leaning Tower) देखी
- रॉक क्लाइम्बिंग करी
- माइकलेन्जलो द्वारा कृत पुरातन इज़राइल के राजा डेविड की मूरत देखी
- कैरीओकी (karaoke) गाया
- वायोमिंग के येलोस्टोन नेशनल पार्क में मौजूद ओल्ड फेथफुल गीज़र को भभक कर उठते देखा
- किसी अंजान को रेस्तरां में खाना खिलाया
- अफ़्रीका गए
- चांदनी रात में समुद्र तट पर सैर करी
- एम्बुलेन्स में ले जाया गया
- अपनी तस्वीर बनवाई (फोटो नहीं)
- गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गए
- वैटिकन में सिस्टीन चेपल देखा
- पैरिस में ऐफिल टॉवर के शीर्ष से नज़ारा किया
- स्कूबा डाईविंग अथवा स्नॉर्कलिंग करी
- बरसात में चुंबन लिया/दिया
- मिट्टी में खेले
- ड्राईव-इन सिनेमा देखा
- किसी फिल्म में नज़र आए
- चीन की बड़ी दीवार देखी
- अपना व्यवसाय आरंभ किया
- मार्शल आर्ट की क्लास में भाग लिया
- रूस गए
- लंगर/भंडारे में लोगों को खाना परोसा
- ब्वॉय स्कॉऊट पॉपकार्न अथवा गर्ल स्कॉऊट कुकीज़ बेची
- समुद्र में व्हेल देखने गए
- खामखा बिना वजह किसी ने फूल दिए
- रक्त दान किया
- स्काई डाईविंग करी
- नाज़ी कॉन्सनट्रेशन कैम्प देखा
- खुद का दिया बैंक चैक बाऊंस हुआ
- हैलीकॉप्टर में सवारी करी
- बचपन के किसी मनपसंद खिलौने को बचा के रखा
- राज घाट पर गांधी समाधि देखी
- कैवियार (मछली के अंडों का अचार) खाया
- रजाई का कवर सिला
- चांदनी चौक गए
- घने जंगल में सैर की
- नौकरी से निकाले गए
- लंदन के बकिंघम महल में पहरेदारों की बदली देखी
- हड्डी टूटी
- तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकल की सवारी करी
- अमेरिका में ग्रैन्ड कैनयन देखी
- अपनी किताब छपवाई
- वैटिकन गए
- नई नवेली गाड़ी खरीदी
- जेरूसलम की सैर करी
- अखबार में फोटो छपी
- नव वर्ष की पूर्व संध्या की मध्यरात्रि किसी अंजान का चुंबन लिया
- राष्ट्रपति भवन की सैर करी
- किसी जानवर का शिकार कर खाया
- चिकन पॉक्स झेला
- किसी की जान बचाई
- जज अथवा जूरी बन निर्णय सुनाया (किसी प्रतियोगिता में या न्यायालय में)
- किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात करी
- बुक क्लब की सदस्यता ली
- किसी अज़ीज़ को खोया
- शिशु को जन्म दिया
- जॉन वेन की फिल्म “द अलामो” देखी
- अमेरिका के ग्रेट सॉल्ट लेक में तैराकी करी
- किसी कानूनी मुकदमे में शरीक हुए/रहे
- सेल फोन के मालिक हैं/रहे
- मधुमक्खी ने डंक मारा
यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपयाटिप्पणी देकर अपनी राय साझा करें. आप चाहें तो इस ब्लॉग की फीड भी सबस्क्राइब कर सकते हैं.


पंकज, प्रेयिंग मैन्टिस के बारे में यहाँ देखो।
अच्छा और यह बताओ कि कौन सी फिल्म में नज़र आए? हम भी वह फिल्म देख लेंगे!
और राष्ट्रपति भवन की सैर कब करी? पर्यटकों के लिए राष्ट्रपति भवन के टूर 2007 के अंत से आरंभ हुए हैं!
[Reply]
अमितबाबु,
लिंक देने के लिए धन्यवाद.
मैंने तीसरे दर्जे की कुछ विज्ञापन फिल्मों में काम किया है जो असम में दिखाई गई थी और कुछ केबल नेटवर्क पर आई थी.
<< इन्हे भूल जाना बेहतर है.
मेरा अभिन्न मित्र शौखिया फिल्मकार है, उसकी फिल्मों में कैमरा भी सम्भालता हूँ और पार्टटाइम एक्टिंग भी कर ही लेता हूँ… या यह कहूँ की करना पडता है, क्योंकि उसको मना नही कर पाता. लगता तो जोकर ही हूँ, इसमे शक नहीं.
राष्ट्रपति भवन में गया << यह थोडा गलत लिख गया, मैं साउथ ब्लाक तक गया हूँ तथा राष्ट्रपति भवन के मुख्य दरवाजे तक.
[Reply]
शुक्रिया अमित का कि इसी बहाने मास्टर साहब दिखे इत्ते दिन बाद!
[Reply]
ही ही ही!!
सही है भई, मौज है तुम्हारी!
हाँ भई अब यह तो बात गलत है। राष्ट्रपति भवन की सैर की बात की गई है, तुम तो अंदर भी न गए!! मैं मुग़ल गार्डन में गया हूँ लेकिन उसको भी राष्ट्रपति भवन की सैर नहीं कह सकते जबकि वह राष्ट्रपति भवन परिसर में ही है!
[Reply]
९९ नम्बर आप और संजय दोनों के साथ हुआ…घर पर मधुमख्खियों का हमला हुआ था क्या?
[Reply]
असली वाले उड़नतश्तरी को मधूमक्खियों में इतनी रूची क्यों है?
:)
दर्द हमने झेला और मजा आपको आ रहा है.
बचपन में शैतानी करेंगे तो डंक भी सहने पड़ते है.
[Reply]
ओह अदाकारी भी करते हो
दोनों भाईयों को “मधुमक्खी ने डंक मारा” हैरत और खुशी की बात है
“सूर्योदय अथवा सूर्यास्त देखlलिया आपने। बडे खुशनसीब हैं।
[Reply]
आखिर मे कुछ और पूछना था जो गलती से कोई और लाईन कॉपी होगई,
सही पूछना ये थाः “राष्ट्रपति भवन की सैर करी”। बडे खुशनसीब हैं।
[Reply]