|
अक्षय कुमार ने पहलवानों को गोद लिया |
|
सिनेमा
|
|
द्वारा/by : मुवी मेम
|
|
मंगलवार , , 29 जनवरी |
जहाँ शाहरुख़ खान और प्रीति झींटा जैसे सितारे क्रिकेट रों को खरीदने मे दिलचस्पी ले रहे हैं वहीं अक्षय कुमार की दिलचस्पी पहलवानों मे बनी हुई है.
अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र कुस्ती संघ के पाँच पहलवानों को गोद लिया है. अक्षय कुमार अब इन पहलवानों की ट्रेनिंग और अन्य जरूरतों का ध्यान रखेंगे. अंधेरी स्पोर्ट्स कोम्पलेक्ष मे आयोजित एक कुस्ती मुकाबले के दौरान इसकी घोषणा की गई. इस मुकाबले का आयोजन काँग्रेसी नेता संजय निरूपम ने किया था. उन्होने ही अक्षय कुमार से विनती की थी कि वे कुस्ती संघ के लिए कुछ करें.
बहुत कम लोग जानते हैं कि अक्षय के पिता हरीओम भाटिया भी एक पहलवान थे और कुस्ती मुकाबलों मे हिस्सा ले चुके थे.
क्रिकेट के दीवाने इस देश में अन्य खेलों को इस तरह से बढावा देना खुशी की बात है.
 Recommend this article... |