|
शाहरूख से मुकाबले के लिए मिथुन ICL से जुडे |
|
सिनेमा
|
|
गुरुवार , , 27 मार्च |
शाहरूख खान आईपीएल की कोलकाता टीम की फ्रेंचाइजी ले चुके हैं, और उन्होने अपनी टीम का नाम नाइट राइडर्स रखा है. शाहरूख अपनी टीम के प्रोमोशन के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं. मिडीया मे उनकी बढ रही दखल से मुकाबला करने के लिए प्रतिद्वंदी संस्था आईसीएल ने अब अपनी कोलकाता टीम की फ्रेंचाइज़ी मिथुन चक्रवर्ती को दी है.
मिथुन अपनी कोलकाता टीम का नाम कोलकाता टाइगर्स से बदल कर रोयल बंगाल टाइगर्स रखने वाले हैं. आईसीएल की दूसरी टुर्नामेंट इस समय जारी है, लेकिन आईसीएल की ट्वेंटी सिरीज़ अभी तक देश की मिडीया का ध्यान आकर्षित करने मे विफल रही है. वहीं बीसीसीआई की आईपीएल शुरू होने से पहले ही सुर्खियों मे है. अब आईसीएल मिथुन जैसे स्टार्स को अपने साथ जोडकर अपनी पहचान बनाना चाह रहा है.
 Recommend this article... |