|
तबु ने इरफान खान के साथ काम करने से इनकार किया |
|
सिनेमा
|
|
शुक्रवार , , 28 मार्च |
शाहरुख खान की फिल्म बिल्लु बादशाह में इरफान खान की पत्नी की भूमिका के लिए जब तब्बु से सम्पर्क किया गया तो उन्होने इसके लिए साफ इनकार कर दिया. तब्बु फिल्म मे इरफान खान के साथ अभिनय करने के लिए तैयार नही है.
इन दोनों की जोडी पहले मकबूल और नेमसेक मे आ चुकी है, और काफी सराही भी गई है. लेकिन तब्बु अब इरफान के साथ काम नही करना चाहती. कभी खबरें उडी थी कि तब्बु और इरफान खान के बीच ऑफ द स्क्रीन भी संबंध हैं. लेकिन तब्बु अब इन बातों से किनारा करना चाहती है.
तब्बु के नजदीकी सुत्र बताते हैं कि तब्बु इसलिए नाराज हैं क्योंकि इरफान खान उन दोनो के रिश्तों को जरूरत से अधिक गहरा बताते रहे हैं. अब तब्बु की जगह अमिषा पटेल फिल्म मे ली गई हैं.
 Recommend this article... |