गृह

 
tarakash-universe-logo
एसएमएस शो (SMS Show)
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 7
बेकारअति उत्तम 
हास्य व्यंग्य
सोमवार , , 21 मई

Alok_puranik

  आलोक पुराणिक


 

आलोक पुराणिक उत्कृष्ट व्यंग्यकार तथा हिन्दी चिट्ठाकार हैं


दो एंकर स्क्रीन पर हैं। एक बालक है, एक बालिका है।

बालिका एंकर माडलों सी मुस्कान फेंकते हुए-

ढें ढें ढें देखिये सिर्फ चालू चैनल पर एक्सक्लूसिव शो-खास बात।

alok-articalइस प्रोग्राम में हम आपके सामने लाते हैं कुछ खास बात। नयी बात। जो कहीं भी सुनी ना होगी, देखी ना होगी। देखिये सिर्फ इस प्रोग्राम में। हां मेरे साफ दांतों का राज-चकाचक टूथपेस्ट, ढें ढें ढें.......

      चकाचक टूथपेस्ट का इश्तिहार-

      चकाचक टूथपेस्ट, दांतों को दीजिये रेस्ट, स्पेशल टेस्ट

      चकाचक, चकाचक, चकाचक

      आप भी इसे यूज कीजिये, क्योंकि सिपाशा बसु भी करती हैं।
 
बालिका एंकर बालक एंकर से कहते हुए-हां यह है हमारे प्रोग्राम का सेगमेंट वन। तो मैं कह रही थी कि हमारे देश के तमाम बड़े-बड़े नेता बड़ी-बड़ी बातें कहते रहते हैं, पब्लिक नहीं सुनती। पर सिपाशा बसु या मरीना कपूर किसी प्राडक्ट को यूज करने के लिए कहती हैं, तो पब्लिक मान लेती है। ऐसा क्यों, क्या लगता है आपको।

बालक एंकर जवाब देते हुए-हां मुझे लगता है कि लोग समझदार हो गये हैं। हां, तो हमारे साथ फोन लाइन पर हैं दिल्ली पहाड़गंज से रश्मि, आप बताइए ऐसा क्यों होता है। सबसे बेहूदा जवाब देने वाले को खटाखट फास्ट फूड कंपनी की तरफ से दो पिज्जा भेजे जायेंगे।

रश्मिजी फोन लाइन से-देखिये, सिपाशा बसु और नेता दोनों ही झूठ बोलते हैं, पर सिपाशाजी झूठ बोलते हुए अच्छी लगती हैं। जब झूठ ही सुनना है, तो ब्यूटीफुल झूठ क्यों ना सुना जाये। मेरे ख्याल से अब मुझे पिज्जा वाला पुरस्कार मिलना चाहिए ना।

बालक एंकर- नो , रश्मिजी हम पुरस्कार सबसे बेहूदा जवाब को देंगे, आपका जवाब तो एकदम सच्चा और सीरियस है।

बालिका एंकर-आइये हम अब पेश करते हैं आपके लिए खास बात प्रोग्राम का
सेगमेंट टू-नयी बात।

हमारे संवाददाता ने अभी – अभी एक्सक्लूसिव खबर दे रहे हैं-सीधे सेंट वैलंटाइन कालेज से। हमारे संवाददाता स्मार्टी बता रहे हैं कि आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधीजी से ज्यादा योगदान   मल्लिका सहरावत का था। चलिए सीधे चलते हैं, अपने संवाददाता के पास। हां तो स्मार्टी बताइए कि आपकी इस खबर का आधार क्या है।

स्मार्टी-देखिये अभी-अभी हमने एक एसएमएस सर्वे के जरिये इस कालेज के छात्र-छात्राओं से पूछा है कि आजादी की लड़ाई में योगदान किसका था-महात्मा गांधीजी का या मल्लिका सहरावत का। तो सारे स्टूडेंट लोगों ने एसएमएस करके बताया है कि मल्लिका सहरावत का।

एंकर बालक और बालिका चकरायमान अवस्था में-पर स्मार्टी यह कैसे हो सकता है।

स्मार्टी – देखिये एसएमएस सर्वे झूठ नहीं बोल सकता। मैं आपकी बात एक छात्र से कराता हूं।

एंकर-हां तो डीयर स्टूडेंट आपकी राय में मल्लिका सहरावत आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

छात्र-नहीं, करीना कपूर भी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।

एंकर-गांधीजी के बारे में आपकी क्या राय है। आप उन्हे अपना हीरो क्यों नहीं मानते।

छात्र-गांधीजी कौन हैं। इस नाम का कोई फिल्म स्टार या क्रिकेट स्टार नहीं है, तो फिर वह फिर हीरो कैसे हो सकते हैं।

एंकर-पर यह कैसे संभव है आप हिस्ट्री कैसे बदल सकते हैं।

छात्र-हमने एसएमएस के जरिये जो कह दिया है, वही फाइनल है।

एंकर बालक और एंकर बालिका चिंता-मुद्रा में, फिलहाल स्क्रीन पर नहीं, एक कमरे में बैठे हुए।

एंकर का मोबाइल बजता है-मैं चालू चैनल का मार्केटिंग मैनेजर बोल रहा हूं, देखिये जो स्टूडेंट लोग कह रहे हैं उसे ही सही माना जाये।

एंकर-देखिये, मल्लिका जी जो आजादी की लड़ाई के टाइम पैदा भी नहीं हुई थीं।

मार्केटिंग मैनेजर-हमें उससे मतलब नहीं है, एसएमएस सर्वे जो कह रहा है, हम उसे मानेंगे ना। देखिये, उस मोबाइल कंपनी से हमें स्पांसरशिप के पैसे मिलते हैं। आपकी हिस्ट्री से हमें क्या मिलता है। मल्लिका सहरावत जिंदाबाद।

एंकर-देखिये, प्राबलम हो सकती है। यह बात ठीक नहीं है।

मार्केटिंग मैनेजर – देखिये, क्या ठीक है या और क्या गलत , यह तय हम एसएमएस सर्वे से ही करते हैं। कोई भी डाऊट हो, तो एसएमएस सर्वे करवा लीजिये। हां हमारे रिजल्ट एक्सक्लूसिव होने चाहिए। जैसे हमें सर्वै करवाना चाहिए , जिसमें से यह खबर निकले कि सूरज अब पूरब के बजाय पश्चिम से निकलने लगा है। बताइए कि आपके 87 परसेंट दर्शकों ने एसएमएस के जरिये बताया है कि सूरज अब पश्चिम से उगता है।

एंकर-पर लोग इस पर भरोसा करेंगे क्या।

मार्केटिंग मैनेजर-तो क्या आपको लगता है कि आपकी बाकी खबरों पर दर्शक भरोसा करते हैं।

एंकर-क्या मतलब लोग हमारी खबरों पर भरोसा नहीं करते, तो फिर वे हमारा चैनल देखते क्यों हैं। मेरी समझ में नहीं आता, इस चैनल की घटिया न्यूज दर्शक देखते ही क्यों हैं।

मार्केटिंग मैनेजर-क्योंकि हमारी घटिया न्यूज इसी दुनिया की होती है, हमारे कंपटीशन वाला चैनल परलोक की घटिया खबरें दिखाता है-जैसे मौत की घाटी में जौगिंग, भूतों की प्रेम कथाएं, प्रेतात्मा का काल, बवाल,जंजाल..........। हम जमीन से जुड़े चैनल हैं, अपनी जमीन का घटियापन दिखाते हैं।

बालक एंकर और बालिका एंकर दोबारा स्क्रीन पर।

हम फिर पेश करते हैं धांसू प्रोग्राम-खास बात। आप हमें एसएमएस करके बताइए-

बुश किस देश के राष्ट्रपति हैं पाकिस्तान के या ईराक के।

इंडिया के बारे में सोचना चाहिए या मिस इंडिया के बारे में।

आप अपने जवाब 420 नंबर पर एसएमएस करके बताइए सबसे ज्यादा बेहूदा जवाब देने वालों को दो बर्गर गिफ्ट किये जायेंगे।

आप भी जवाब भिजवाइये ना।
 
लेखक से सम्पर्क करें
आलोक पुराणिक एफ-1 बी-39 रामप्रस्थ गाजियाबाद-201011


 
 


 
 

 

टिप्पणियाँ (3)add
...
द्वारा प्रेषित श्रीश शर्मा , मई 24, 2007
एक एसएमएस सर्वे में पाया गया है कि आलोक पुराणिक ब्रह्मांड के महानतम लेखक हैं। सर्वे में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों को "स्मार्ट झूठ कैसे बोलें" नामक पुस्तक पढ़वाई गई थी। smilies/smiley.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
aachi chutki kati hai
द्वारा प्रेषित Naveen , मई 26, 2007
new to hindi blogs & tarkash also, bas ye dusra hi lekh padha hai, per maja aagaya, mast likha hai bhai. ek or baat ki ye sms wale sab % main dete hai. bolte hai ki 60% ye ye raay hai, per ye nahi batate ki total sms hi 12 aaye hai, or us RAay ko desh ki janta ki aawaj bol dete hai, ek baar phir se, "Maja Aa Gaya" smilies/cheesy.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित धनराज वाधवानी , सितम्बर 18, 2007
अज्ञानता की परकाष्ठा ... अनचाहा एस.एम.एस. पाकर लोग क्यों परेशान होते हैं। काश इन्हें पढ़कर लोगों को आसानी से डीलेट करना आ जाए। अधिकांश उन लोगों की परेशानी ही परेशानी है जिन्हें मिटाना नहीं आता। बताइये कोई आपके यहां आ धमके उससे पीछा छुड़ाना कठिन है या एस एम एस डीलेट करना? कोई बिना नाम लिखा पोस्ट कार्ड अधिक परेशान करता है या एस.एम.एस. ? वस्तुत: मोबाईल फ़ोन को जो लोग हॊव्वा समझते हैं उन्हीं के लिये परेशानी है। असल में उन्हें पता ही नहीं कि परेशानी सीमा पर दुश्मन की गोलियों से अधिक होती है या एस.एम.एस. या फ़ोन काल से। - धनराज वाधवानी,
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 






Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services