tarakash-universe-logo
अदम्य ईच्छाशक्ति की करामात
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 2
बेकारअति उत्तम 
समाज
रविवार , , 08 अप्रेल

sagar

  सागर नाहर 


 

 

 

 

 

 

  अब मुझे मोटापा बढाने वाली खुराक से चिढ है. पिछले तीन महिनों से मैं शाकाहार पर हुँ. मैं प्रोटीन ले रहा हुँ, कोई ब्रेड नही, चावल नही, चीनी नही, और कोई तेल भी नही.

 

15adnan आज सुबह आज तक चैनल पर सुप्रसिद्ध गायक अदनान सामी को देखा। अदनान सामी की छवि की मन में हद से ज्यादा मोटे- गोलमटोल और हमेशा हँसते- गाते इन्सान के रूप में बसी हुई थी पर यह क्या? अदनान बिल्कुल बदले हुए थे।
 
कहाँ अदनान बहुत मोटे दिखते थे उसकी जगह अब एक सुन्दर से ठीक ठाक वजन वाले इन्सान के रूप में बदले दिख रहे थे। आज तक को अदनान ने बताया कि वे अपने201 किलो वजन में से 108 किलो वजन कम कर चुके हैं और अभी 30 किलो वजन कम करना चाहते हैं। कई लोगों का वजन भी उतना नहीं होता, जितना अदनान ने कम कर दिखाया है।
 
15 अगस्त 1973 को ब्रिटेन में जन्में अदनान का विवाहित जीवन सफल नहीं रहा, सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ज़ेबा बख्तियार के साथ उनका तलाक हुआ और उनके बेटे की कस्टडी उन्हें नहीं मिल पाई। पहले तो विवाह का असफल होना और बाद में पुत्र की कस्टडी ना मिलना ऐसे तनाव और निराशा के दौर में अदनान अपने खाने पीने पर सयंम नहीं रख पाये और डटकर दिन रात खाने लगे और फिर अचानक उनका वजन बढ़ने लगा जो बढ़ते बढ़ते 201 किलो तक पहुँच गया।
 
इतना वजन होने के बाद अदनान को बहुत परेशानी होने लगी, उनका चलना फिरना तो दूर सोना तक दुभर हो गया था। हर जगह वे हँसी का पात्र बनने लगे। उनके नाम से कई लतीफे भी बन गये थे। अदनान कहते हैं इतना वजन बढ़ने के बाद उन्हें चलने में भी तकलीफ होने लगी थी और चार कदम चलने के बाद साँस फूलने लग जाती थी। एक दिन डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया कि अगर आप अपना वजन कम नहीं कर सकते तो शायद ६ महीने से ज्यादा जीवित नहीं रह पाएंगे.
 
और ऐसे में अदनान को वजन कम करने की धुन चढ़ी जो 108 किलो वजन कम करने पर भी नहीं रूकी। अदनान अपना वजन 60-65 किलो तक करना चाहते हैं।
 
अदनान अपने वजन कम करने का राज कुछ यूँ बताते हैं- now I hate the sight off fatty food. It's been three months since I turned vegetarian. I'm on a high-protein diet — no bread, no rice, no sugar, and no oil of any kind. I'm allowed to eat any kind of meat. But I just don't feel like it. My meals are salad for lunch and a bowl of daal with no tadka in the night. For snacks, I've popcorn without butter. And I can have as many diet drinks as I want."
 
अब मुझे मोटापा बढाने वाली खुराक से चिढ है. पिछले तीन महिनों से मैं शाकाहार पर हुँ. मैं प्रोटीन ले रहा हुँ, कोई ब्रेड नही, चावल नही, चीनी नही, और कोई तेल भी नही. मुझे किसी भी तरह का मीट खाने की इजाजत है. लेकिन मेरी खाने की ईच्छा ही नही होती. मेरा दोपहर का खाना सलाद और रात का प्याला भर दाल होती है जिसमे तडका नही लगता. स्नेक्स के लिए मैं पोपकोर्न लेता हुँ बिना मक्खन का. और जी भर के डायट ड्रिंक्स लेता हुँ.
 
 
अदनान सामी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत सुप्रसिद्ध संतूरवादक पं शिव कुमार शर्मा से सीखा और पियानो पर भारतीय शास्त्रीय संगीत को बजाने वाले पहले कलाकार हैं।
 
अदनान ने के कई हिन्दी एल्बम बहुत मशहूर हुए और "थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे" ने बहुत धूम मचाई। एक जमाने में अपनी कॉलेज की स्कवाश टीम के कप्तान अदनान सामी फिर से उस खिलाड़ी अदनान सामी के जैसे होना चाहते हैं , हम तो यही कह सकते हैं कि लगे रहो अदनान भाई ... अब आपको लिफ्ट करने में किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।
 
- अदनान सामी के विचार "द टेलीग्राफ" से साभार
टिप्पणियाँ (10)add
बढिया पहल
द्वारा प्रेषित Pratik Pandey , अप्रेल 08, 2007
सुन्दर आलेख। अदनान सामी जी इच्छाशक्ति की मिसाल हैं, साथ ही प्रशंसनीय भी।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित प्रमेन्‍द्र , अप्रेल 08, 2007
बढिया आलेख

प्रेरक

प्रमेन्‍द्र
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित Tarun , अप्रेल 08, 2007
ये तो वाकई में कमाल है, अगर घटे वजन वाले अदनान की एक फोटो भी दिख जाती तो १०८ का अंतर भी दिख जाता smilies/smiley.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित श्रीश शर्मा 'ई-पंडित' , अप्रेल 08, 2007
मैं तरुण भाई से सहमत हूँ Before के साथ साथ After फोटो भी दिखानी थी।

अच्छा लेख, प्रेरणास्पद!
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
आशा की किरण
द्वारा प्रेषित समीर लाल , अप्रेल 09, 2007
एक उम्मीद जाग उठी!!

क्या मिसाल कायम की है. smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
मिसाल
द्वारा प्रेषित नीरज दीवान , अप्रेल 13, 2007
ये बहोत बढ़िया बात है.. मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए मिसाल. अदनान स्वामी की जय हो. सागर भाई ने टेलीग्राफ़ पढ़ना शुरू किया. ये और भी बढ़िया बात है. वो दिन दूर नहीं जब सागर भाई कहेंगे लाल सलाम लाल सलाम.. smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
VERY ATTRACTIVE
द्वारा प्रेषित VISHWAJEET SINGH , अप्रेल 14, 2007
smilies/smiley.gif
ADNAN DONE A GREAT JOB & SET A EXAMPLE FOR FAT PERSON.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
लगे रहो
द्वारा प्रेषित अतुल शर्मा , अप्रेल 17, 2007
वाकई अदनान ने कमाल कर दिया। हम भी उनकी वजन घटने के बाद की तस्वीर देखना चाहते हैं। अंतर तो मालूम पड़ें।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित महावीर शर्मा , अप्रेल 29, 2007
आपके इस लेख से बहुत लोगों को लाभ होगा। इतना ही नहीं मुटापा कम करने के
गुर भी बताए हैं। स्ट्रैस का मुटापे पर कितना असर है, यह अक्सर लोग शायद मानते
भी ना हो पर इसमें बहुत सच्चाई है।
बहुत कारगर लेख है।
smilies/smiley.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित शुऐब , मई 01, 2007
अदनान समी पर अच्छा आलेख है - मैं ने सुना जब ये वज़न तोलने की मशीन पर खडा तो मशीन के पुर्ज़े पुर्ज़े हो गए।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 





Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services