|
पुरूषों की पत्रिका Maxim (भारत) के अप्रेल अंक के कवर पेज की शोभा बढा
रही हैं मन्दिरा बेदी. मन्दिरा जो कि अपने X-Factor के लिए हमेशा चर्चा
में रही. धारावाहिक शांति से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली मन्दिरा
अभिनय के क्षैत्र में तो जौहर नही दिखा पाई लेकिन ग्लैमर की दुनिया में एक
अलग ही मुकाम हासिल कर चुकी हैं.
मन्दिरा ने अपने कैरियर की शुरूआत 1995 में भारत के पहले "आधुनिक" शो ओपेरा माने गए धारावाहिक शांति से की थी. उनकी सुन्दरता और जबरदस्त अभिनय की वजह से यह धारावाहिक काफी सफल भी हुआ था. उसके बाद मन्दिरा "दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे" जैसी भव्य फिल्म में भी दिखाई दीं. हालाँकि उनका रोल छोटा था, पर शुरूआत अच्छी थी. उसके बाद सास बहु सिरियल "क्योंकि सास भी कभी बहु थी" में खलनायक के पात्र में भी उन्होने अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया था.
लेकिन आज मन्दिरा जानी जाती हैं तो एक सफल क्रिकेट प्रस्तोता के रूप में और सोनी के एक्स्ट्रा इनिंग्स की एंकर के रूप में. सफल प्रस्तोता शब्द का प्रयोग उनके क्रिकेट के ज्ञान को और प्रस्तुतिकरण के लिए ना होकर उनके X - Factor के लिए अधिक उपयुक्त रहता है.
बहरहाल Maxim के ताज़ा अंक में भी मन्दिरा अपने X - Factor को चरितार्थ करती हुई नजर आ रही हैं. इससे पहले करीना कपूर, अमिषा पटेल और मल्लिका शेरावत जैसी अभिनेत्रीयाँ इस पत्रिका के कवर की शोभा बढा चुकी हैं.
और मन्दिरा हो और कोई विवाद ना हो ऐसा कैसे हो सकता है! खबर है कि शिरोमणी अकाली दल ने मन्दिरा के शरीर पर गुदे शिख धर्म के टेटु पर आपत्ति दर्ज कराई है. मन्दिरा स्वयं भी सिख हैं!
मन्दिरा की तस्वीरें यहाँ है.
संबंधित आलेख
 Recommend this article... |