Tarakash.com, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, Hindi News, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

इन्हे अंधकार में मत धकेलो!
मंतव्य
सोमवार , , 23 अप्रेल

बोया पेड बबुल का.... 

 

जैसा बोओगे, वैसी ही फसल पाओगे. जैसे कर्म करोगे एक ना एक दिन नतीजे भी उसी के अनुरूप आएंगे.

 

दो दिन पहले एक अरब टीवी चैनल की फुटेज से शुरू हुई खबरी चैनलों की नई सनसनी अभी तक मेरे मन को झकझोर रही है. फुटेज थी तालिबानी लडाकों की, एक 12 वर्षिय लडके की, एक निहत्थे व्यक्ति की और इंसानियत की मौत की. 

 

12 वर्षिय लडका जिसकी समझ अभी भी गीली मिट्टी से बने घटे जैसी है, उसके हाथों में छुरी है. वो जेहाद के मंत्र पढता है. उसके सामने बैठे व्यक्ति को अमरीकी जासूस करार देता है. काफीरों की सजा मौत होती है, यह फरमान जारी करता है, और अंत में ....

 

अंत में जो होता है वो लिखने का मन नहीं है. पर तालिबानी  धर्मान्ध लडाके जो कर रहे हैं, वो सभ्य समाज के लिए ही नहीं परंतु खुद उनके लिए भी आत्मघाती सिद्ध हो सकता है.

 

12 वर्षिय लडका जो कर रहा है, वो उसे एक ऐसी अन्धेरी दुनिया की तरफ ले जाएगा जहाँ वापसी सम्भव नहीं, वो अनगिनत लोगों की जान लेगा और उसका अंत खूद उनके जैसा ही होगा. एक दिन वो भी लडता लडता अपनी जान गवाँ देगा. और ये धर्मान्ध उसकी मौत को शहादत घोषित कर अन्य कई लडकों को इसी रास्ते पर चलने की प्रेरणा देंगे. 

 

यह लडका विद्यालय नहीं जाता पर आंतकवादी केम्पों में ट्रेनिंग लेता है. यह बडा होकर इंजिनीयर नहीं बनेगा, डॉक्टर भी नहीं, आई.टी. क्या होती है उसे नहीं पता पर मेगज़ीन क्या होती है उसे पता है, और बडा होकर वो सुसाइड बोम्बर बनेगा और किसी ना किसी अमरीकी को या भारतीय काफीर को जरूर मारेगा. फिर एक दिन वो जन्नतनशीन हो जाएगा जहाँ अल्लाह उसका इंतजार करेंगे और अप्सराएँ उसका स्वागत करेंगी. 

 

हम अनगिनत दस्तावेजों, वृतचित्रों में यह देख सकते हैं कि इन जेहादीयों को यही सिखाया जाता है. और उन्हे अन्धे कुँए में धकेल दिया जाता है. आखिर क्यों? यह कैसी लडाई है? यह कैसा जेहाद है? क्यों इन मासुमों की जिन्दगीयों से खेला जा रहा है? 

 

ये मासुम कच्ची मिट्टी की तरह हैं, इन्हे कोई भी आकार दिया जा सकता है. चाहे बन्दुक का दो या सृजनशील औजार का दो.

 

ये बडे होकर पूल बना सकते थे, क्यों इनको पूल उडाने की ट्रेनिंग दी जा रही है!! ये बडे होकर नई जिन्दगी को धरती पर लाते, क्यों अभी से इनसे हत्याएँ करवा रहे हो!!

संबंधित आलेख

 

टिप्पणियाँ (4)add
काश एसा न हो
द्वारा प्रेषित dhurvirodhi , अप्रेल 23, 2007
पंकज जी, बहुत दुखद है. हम कच्चे दिमागों और दिलों में अपना जहर ठूंस देते हैं.
कभी कभी तो इस दुनियां में रहने का दिल ही नहीं करता.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
दुखद
द्वारा प्रेषित समीर लाल , अप्रेल 23, 2007
कल टी वी पर दिखाया जा रहा है. मन बहुत खराब हो गया यह सब देख कर. किस दिशा में जा रहे हैं यह सब? smilies/angry.gif
ये मासुम कच्ची मिट्टी की तरह हैं, इन्हे कोई भी आकार दिया जा सकता है. चाहे बन्दुक का दो या सृजनशील औजार का दो.


बिल्कुल सच कह रहे हो. बहुत दुख होता है यह सब देख कर.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित ghughutibasuti , अप्रेल 24, 2007
पढ़कर दुख हुआ । पर भला हो उस शादी का जिसके चर्चों से बचने के लिए मैं टी वी चला ही नहीं रही थी , अतः देखने से बच गई । जो हो रहा है उसे रोक तो नहीं सकते पर देखना तो बन्द कर सकते हैं ।
घुघूती बासूती
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
बधाई हो
द्वारा प्रेषित अनुनाद सिंह , अप्रेल 24, 2007
बधाई हो! क्या मजा आये यदि दो-चार और विभाग इसी तरह भारत का नाम अग्रणी देशों में लाने के लिये कमर कस लें।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 

सोमवार , , 06 अक्टूबर
इस तरह की खबरें अब आम होती जा रही हैं कि अमुक-अमुक...
सोमवार , , 29 सितम्बर
उत्तरप्रदेश का आज़मगढ सुर्खियों मे है और कुछ उत्साही मीडियाकर्मी इस शहर या...
शनिवार , , 27 सितम्बर
न्यूटन  के सिद्धांत न केवल विज्ञान...

चर्चा में...

लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID:





नई समीक्षाएँ

phoonk.jpgद्रोण
फिल्म समीक्षा । पढें
1star.png



किडनेप
फिल्म समीक्षा । पढें
1star.png



phoonk.jpgवेलकम टु सज्जनपुर
फिल्म समीक्षा । पढें
3star.png

नए गैजेट्स

इस फोन को एपल के बहुचर्चित फोन आइफोन का विकल्प माना जा रहा है और कुछ तो इसे...
एक टच स्क्रीन फोन वह भी 10,000 रूपयों के अंदर! मोटोरोला ने अपनी मोटोयुवा सीरिज...
हैवलेट पैकार्ड ने नया आल-इन-वन टचस्क्रिन पीसी टचस्मार्ट IQ816 लाँच किया है. यह...

उपयोगी इ-स्रोत

यदि आपके पास कोई ऐसी कहानी है जिसमें सुखद अंत हो तो आप इस साइट पर उसे रख सकते...
कॉकटेल के रसिकों के लिए यह साइट काफी उपयोगी सिद्ध हो सकती है. क्योंकि यहाँ...
किसी भी वेबपेज को प्रिंट करते समय जो सबसे बडी समस्या आती है वह यह होती है कि...