|
एक शिशु जिसे चार बार दिल के दौरे पडे |
|
स्वास्थ्य
|
|
सोमवार , , 24 मार्च |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
|
ओलिवर की कहानी जीने की अद्मय ईच्छाशक्ति और मौत को दाँव देने की अद्भूत मिसाल है.
फोटो सौजन्य : डेली मिरर
|
|
|
लन्दन की क्विन शेरोलेट अस्पताल में भर्ती नन्हे ओलिवर की कहानी जीने की अद्मय ईच्छाशक्ति और मौत को दाँव देने की अद्भूत मिसाल है. ओलिवर मात्र 11 सप्ताह का है और उसे चार बार दिल का दौरा पड चुका है, लेकिन यह नन्ही जान अभी भी मौत से लड रही है.
लंदन निवासी ब्रायन और एन्ना स्टोकर की यह संतान चिकित्सकों के दल के लिए अजूबा बनी हुई है. पिछली बार डॉक्टरों ने उनके लिए अस्पताल का पुरा वार्ड खाली करा दिया था ताकि वे अपने बच्चे के साथ आखिरी कुछ पल बिता सके. उस समय ओलिवर को चौथा दिल का दौरा पडा था और डॉक्टरों के मुताबिक उसका बचना असभ्व था. ओलिवर सफेद पड चुका था. लेकिन डॉक्टरों के आश्चर्य के बीच ओलिवर मौत को चकमा देने मे कामयाब रहा.
ओलिवर जन्म के समय से ही दिल की अनियमित धडकनों से पिडीत था. डॉक्टरों ने उसके अभिभावकों को आश्वस्त किया था कि यह तकलीफ धीरे धीरे ठीक हो जाएगी, लेकिन ऐसा नही हुआ. ओलिवर का दिल बडा हो चुका है और अब डॉक्टर अब उसके बायपास सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं.
|
|