आँखो की रोशनी वापस लाएगा बायोनिक विज़न
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 1
बेकारअति उत्तम 
स्वास्थ्य
मंगलवार , , 22 अप्रेल
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



bionic-eye-2.jpg
इस तकनीक का सफल प्रयोग लिंडा मूरफूट नामक बुजुर्ग महिला पर किया गया.
यह नई खोज उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नही है, जिन्होनें किसी वजह से अपनी आँखो की रोशनी खो दी है. वे ना केवल वापस देख सकेंगे बल्कि उन्हे किसी भी प्रकार के ऐनक अथवा कोंटेक्ट लेंस पहनने की भी आवश्यकता नही होगी. लॉस एंजिलस के बायोमेडिकल संस्थान के प्रोफेसर मार्क हुमाय़ु की नई खोज बायोनिक विजन आँखो की खोई रोशनी वापस ला सकता है, लेकिन कुछ अलग तरह से.

यह वास्तव मे एक छोटा से कैमरा है जिसे आँखो के अंदर स्थापित किया जा सकेगा. यह कैमरा अपने द्वारा खींचीं गई तस्वीरों को एक रेडियो रिसीवर तक भेजता है जिसे आँखो के पास ही फिट किया जाता है. यह रेडियो रिसीवर बाद में इसे एक सिलीकान प्लेटिनम चिप तक प्रेषित करता है जिसे आँखो के रेटिना में फिट किया जाता है. यह चिप बाद में प्राप्त हुए सिग्नलों को दिमाग तक प्रेषित करता है और इंसान अपने आसपास की घटनाओं को देख सकता है.

इस तकनीक का सफल प्रयोग लिंडा मूरफूट नामक बुजुर्ग महिला पर किया गया. लिंडा ने पिगमेंटोसा नामक रोग की वजह से अपनी आँखों की रोशनी खो दी थी. मार्क हुमायु के नेतृत्व मे डाक्टरों की एक टीम ने लिंडा की आँखो मे रिसीवर और चिप फिट किए. और कैमरे को फिलहाल उनके चश्मे पर ही लगाया. उसके बाद लिंडा अपनी आँखो से आंशिक रूप से देख पाने मे सफल रही.

यह तकनीक अभी प्रायोगिक स्तर पर ही कारगर सिद्ध हुई है, लेकिन आने वाले पाँच सालों मे पूर्ण रूप से विकसित हो जाएगी ऐसी सम्भावना है. इस समय कैमरा चश्मे पर ही लगाया जाता है, लेकिन बाद मे इस आँखो के अन्दर ही लगाया जा सकेगा.







 

टिप्पणियाँ (1)add
...
द्वारा प्रेषित MUSTAQUEEM AHMAD , अप्रेल 22, 2008
BAHUT ACHCHI KHABAR HAI ISSE BAHUT AANKHON KI ROSNI BAAPAS AA JAYEGI JISSE LOG APNI DUNIYA DEKH SAKAINGE.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 






Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services