| Mobile | RSS

पर्यावरण के अनुकूल शक्तिशाली बम

September 12th, 2007 | 7 टिप्पणियाँ | श्रेणी में

खबर है की रूस ने वैक्यूम यानी निर्वात बम बनाया है और यह परमाणु बम जितना ही विनाशक है, मगर परमाणु बम के विपरीत यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुँचाता.

कैसी विडम्बना है, खुशी मनाएं की पर्यावरण सुरक्षित रहेगा या आघात व्यक्त करें की नए विनाशक हथियारों की होड़ शुरू होगी.

पूरी खबर यहाँ पढ़े.

टिप्पणी करें 1549 बार पढ़ा गया, 1 बार आज पढ़ा गया |


ऐसी ही अन्य प्रविष्टियाँ

  • No Related Post
Follow Discussion

7 प्रतिक्रियाएं to “पर्यावरण के अनुकूल शक्तिशाली बम”

  1. Amit Says:

    शक्तिशाली आयुधों का होना शांति के लिए आवश्यक है। अब देखिए, भारत के पास भी परमाणु आयुध हैं और पाकिस्तान के पास भी, इसलिए दोनों में सीधी लड़ाई होने की बहुत कम आशंका है, पाकिस्तान भी हज़ार बार सोचेगा और भारत भी, क्योंकि यदि सीधी लड़ाई हुई तो दोनों ही को भरपाई न हो सकने वाली क्षति पहुँचेगी!! ऐसा ही चीन और अमेरिका के साथ भी है। आपको क्या लगता है, अमेरिका ने अफ़गानिस्तान और इराक़ की तरह चीन पर क्यों नहीं चढ़ दौड़ा? :)

  2. अरुण Says:

    हम बिना ट्राई करे कोई टिप्पणी नही करते ..एक छोटा सा सैंपल मगा कर भिजवा दे ..फ़िर हम कुछ बता पायेगे..:)

  3. समीर लाल Says:

    खबर पढ़ी. क्या कर सकते हैं?

    खुशी ही मना लें. :)

    कहते है बस एक आदमी और एक औरत बच रह जायेगा अंत में. कम से कम उन्हें पर्यावरण की चिन्ता नहीं रह जायेगी. पेड़ पौधे सुरक्षित रहेंगे. वैसे भी मैं बागवानी बहुत बेमन से करता हूँ. और वो जो औरत बचेगी-क्या मालूम उसे भी शौक है कि नहीं बागवानी का. मैं तो जानता भी नहीं वो कौन होगी. :)

  4. अनूप शुक्ल Says:

    उड़ी बाबा । इसके बारे में कल पूछूंगा गुरूजी से!

  5. श्रीश शर्मा Says:

    शांति भी शक्ति से आती है। शांति कायम रहने के लिए आयुधों का होना भी जरुरी है, अमित की बात सही है।

Trackbacks

  1. फुरसतिया » युदृ की भाषा का सौन्दर्य  
  2. पत्रिका | युद्ध की भाषा का सौंदर्य  

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें


sanjay-sameersanjay-ajadaksanjay-maithalisanjay-yashvantsanjay-delhi-bloggersanjaysanjay-narayanbhaisanjay-abid-surtiToshiba_Intense_Colors_1024 x 768Denise_Milani_sexy_1024 x 768