शिक्षकों की शिक्षक स्वरूप सम्पत
स्वरूप सम्पत, मिस इण्डिया रह चुकी है और अभिनेता परेश रावल की पत्नी है. शादी के बाद इन्होंने अभिनय को छोड़ अध्ययन की ओर ध्यान दिया. इंग्लेण्ड से यूनीवर्सिटी ऑफ वॉर्विक्शायर से स्कोलरशीप प्राप्त कर बालको की देखभाल व विकास विषय पर पी.एच.डी. की तथा स्वरूप सम्पत से डॉ. स्वरूप सम्पत हो गई.
इससे पूर्व वे अपने बालकों की देखभाल के साथ डिस्लेक्सिया से पीड़ित बालको की सहायता करती रही थी. जब उन्होने सुना की गुजरात सरकार बच्चों की शिक्षा प्रणाली में सुधार करने को उत्सुक है तो उन्होने मुख्यमंत्री मोदी को ई-मेल किया जिसका उन्हे तत्काल प्रत्युत्तर भी मिला. उन्हे गाँधीनगर बुला लिया गया.
इनकी भेंट गुजरात काउंसिल ऑफ एज्युकेशनल रिसर्च एण्ड ट्रेनिंग के विशेषज्ञों से करवाई गई तथा इन्हे गुजरात के प्राध्यापकों को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा गया. यह प्रशिक्षण कार्य हाल में जारी है. आशा है आने वाले समय में बालको पर इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे.













October 10th, 2008 at 7:54 pm
अरे भाई ! जरा संपत जी को हमारे इलाके में भी तो भेज दीजियेगा /
पता है -प्राइमरी का मास्टर http://primarykamaster.blogspot.com
October 10th, 2008 at 10:29 pm
उनसे कहियो जरा ब्लागरों को भी कुछ सिखायें!
October 12th, 2008 at 8:24 pm
हम तो स्वरूप के प्रशंसक थे।
“Beauty with brains” का सबसे बढिया नमूना।
“यह जो है ज़िन्दगी” कॉमेडी सीरियल अब भी याद है ।
उनका PhD degree हासिल करना और यह नया रोल निभाने के बारे सुनकर बहुत प्रसन्न हूँ।
उनको मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
मोदी जी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं गुजरात के लिए।
पहले टाटा और अब स्वरूप सम्पत।
अच्छे अवसर छोड़ते नहीं हैं।