|
उदासिनता बढाती है महिलाओं में सेक्स के प्रति अधिक उत्साह |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
बुधवार , , 26 मार्च |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| ब्रिटनी स्पियर्स के सैक्स के प्रति अति उत्साह के पीछे की वजह उनकी उदासीन जिंदगी बताई जाती है. |
|
|
ऑस्ट्रेलिया के संशोधकों ने एक शोध के दौरान पाया है कि उदासीन महिलाएँ जो कि इस बिमारी से सामान्य रूप से पिडीत हैं, वे सामान्य महिलाओं की अपेक्षा सेक्स के प्रति अधिक उत्साह रखती हैं. शोध के अनुसार ऐसी महिलाएँ सामान्य महिलाओं की अपेक्षा तीन गुना अधिक बार यौन संबंध बनाती हैं. उदासिनता से ग्रस्त महिलाओं मे सेक्स के प्रति अधिक खुलापन पाया जाता है और वे सेक्स के प्रति अधिक खुले विचार रखती हैं.
शोध मे बताया गया कि, जो लोग उदासिनता से ग्रस्त होते हैं वे अपने आपको असुरक्षित मह्सूस करते हैं और रिश्तों के प्रति आश्वस्त नही होते हैं. सेक्स के दौरान वे अपने आपको अपने साथी के अधिक करीब और सुरक्षित महसूस करते हैं.
हालाँकि इस शोध मे यह नही बताया गया है कि यौन संबंध बनाने से उदासिनता का मुकाबला किया जा सकता है या नहीं.
|
|