|
सफल होना चाहते हैं? बताइए आपके बालों की तह किस तरफ है? |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
मंगलवार , , 13 मई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| इन्दिरा नूयी अपने बालों की तह बायीं ओर बनाती हैं. |
|
|
क्या आप अपने बालों की तह बायीं ओर बनाते हैं? यदि हाँ तो आपके लिए यह खुशी की बात होनी चाहिए क्योंकि आप उन लोगों मे शामिल हैं जो दूनिया मे सबसे अधिक सफल समझे जाते हैं. और यदि आप बालों की तह दायी ओर बना रहे हैं, तो जरा अपने बालों की स्टाइल को बदलने की सोचें.
यह बात हास्यास्पद जरूर है, लेकिन सच है. फोर्चुन पत्रिका के सर्वेक्षण और शोध से यह बात सामने आई है. बरसों पहले से यह बात चलती आई है कि बायीं ओर बालों की तह बनाने वाले लोग सफलता को चूमते हैं. और दायीं ओर तह बनाने वाले थोडे असहज प्रवृति के होते हैं और उतने सफल नहीं हो पाते हैं!
पेप्सीको कम्पनी की सफलतम सीईओ इन्दिरा नूयी इसका एक प्रमाण हैं. इन्दिरा नूयी अपने बालों की तह बायीं ओर बनाती हैं. वे कितनी सफल हैं इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है. अभी चौंकिए मत क्योंकि आगे जो आप जानने वालें हैं वह और भी हैरतजनक है.
फोर्चुन 500 नामक लिस्ट जिसमें दूनिया के सबसे सफल उद्योगपतियों की सूचि है, पर नजर डालने पर पता चलता है कि उनमें से अधिसंख्य उद्योगपति अपने बालों की तह बायीं ओर बनाते हैं (गंजे लोगों की बात छोड दीजिए). इसमें से भी जो शीर्ष 50 उद्योगपति हैं, उनमें से 47 उद्योगपति अपने बालों की तह बायीं ओर बनाते हैं!
अमरीका एक सिस्टम इंजीनियर जॉन वाल्टर के मुताबिक यह सदियों पुरानी व्याख्या है कि बायीं ओर तह बनाने वाले लोग सफल होते हैं. अमरीका के अधिकतर राष्ट्रपति बायीं ओर ही तह बनाते थे. इसके अलावा बायीं ओर तह बनाने वाले उद्योगपतियों में जनरल मोटर्स के रिक वेगोनोर, एटीएंडटी के रेंडल स्टीफनसन, सीअर्स के ब्रुश जॉनसन, जनरल इलेक्ट्रिक के जेफ इमलेट, एक्सन मोबाइल के रेक्स टिलरसन, निवेश गुरू वारेन बुफे, मेलिंडा गेट्स, ज़ेरोक्स के सीइओ एन मुलचेली इत्यादि शामिल हैं.
और एक मजे की बात, नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में खडे होने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मेकेन बायीं ओर तह बनाते हैं. उनके जीतने की सम्भावना काफी है!
अब आप सोचिए, आपके बालों की तह किस तरफ है?
|
|