|
किसी समय पृथ्वी के पास एक से अधिक चाँद थे |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
गुरुवार , , 08 मई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| चाँद जैसे उपग्रहों का निर्माण पृथ्वी पर भारी उल्कापात से हुआ था. |
|
|
अमरीकी वैज्ञानिकों का आशय है कि किसी समय पृथ्वी के पास केवल एक उपग्रह चाँद ही नहीं था, बल्कि उससे अधिक उपग्रह भी रहे होंगे.
चाँद जैसे उपग्रहों का निर्माण पृथ्वी पर भारी उल्कापात से हुआ था. वैज्ञानिकों का मत है कि इस प्रकार के टकराव से जो टुकडे सौरमंडल में छितरे थे, वे आपस मे मिलकर एक से अधिक उपग्रहों मे बँट गए थे.
ये उपग्रह काफी लम्बे समय, शायद 1 अरब वर्षों, तक पृथ्वी के समीप ध्रुवीय कक्षा में घूमते रहे. उस समय ये ग्रह पृथ्वी से बृहस्पति अथवा शनि ग्रहों जैसे ही दिखाई देते थे. कालांतर में गुरुत्वाकर्षण प्रभाव मे हुए फेरबदल से चाँद से छोटे अन्य उपग्रह पृथ्वी अथवा चाँद की तरफ खींच कर उनसे टकरा गए और नष्ट हो गए.
उसके बाद पृथ्वी के पास केवल एक उपग्रह चाँद के स्वरूप में मौजूद रहा.
|
|