|
ईमेल से भी ऑफिस के कामकाजी समय का नुकसान होता है! |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
गुरुवार , , 13 मार्च |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| इस समय पुरी दूनिया में प्रतिदिन 196 बिलीयन ईमेल किए जाते हैं. 2011 तक यह संख्या बढकर 374 बिलीयन होने का अनुमान हैं. |
|
|
ईमेल करना भी अब उस लिस्ट मे शुमार हो गया है जिनसे ऑफिस के कामकाजी समय का नुकसान होता है. पहले इस लिस्ट में सिगरेट और कॉफी प्रमुख थे लेकिन अब इस लिस्ट मे ईमेल को भी जोड दिया गया है.
शोधकर्ताओं ने पाया है कि ईमेल जो पहले समय बचाने का उपयोगी टूल था अब समय नष्ट करने का पर्याय बनता जा रहा है. शोधकर्ताओं के अनुसार एक कर्मचारी अपने कार्य समय का 90 मिनट से लेकर दो घंटे तक क समय सिर्फ अपने मेल बॉक्स मे से ईमेल छाँटने और उन्हे पढने मे बिताने लगा है और इन ईमेल मे से अधिकतर स्पाम मेल होते हैं.
इस समय पुरी दूनिया में प्रतिदिन 196 बिलीयन ईमेल किए जाते हैं. 2011 तक यह संख्या बढकर 374 बिलीयन होने का अनुमान हैं. गौरतलब है कि इस भारीभरकम संख्या मे उपयोगी ईमेल की संख्या कम है, जबकि स्पाम अथवा अनवांछित ईमेल की संख्या कहीं अधिक है.
एक अन्य शोध मे यह भी पाया गया कि टेलिफोन पर बात करना और ईमेल आदान प्रदान करना एक तरह से आदत बन जाती है और फिर धीरे धीरे व्यसन का रूप भी ले सकती है.
इससे बचने के लिए अपने स्पाम मेल फोल्डर को नियमित रूप से डिलीट करना, अपने व्यक्तिगत और व्यसायिक ईमेल पतों को अलग अलग रखना, व्यसायिक ईमेल पते पर किसी भी प्रकार का सबस्क्रिप्शन ना करना और ऑफिस मे मात्र अपने व्यसायिक ईमेल को ही जाँचना लाभदायक हो सकता है.
|
|