|
भ्रष्टाचारी देशों की सूचि मे भारत 72वें स्थान पर |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
शुक्रवार , , 21 मार्च |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| बर्लिन स्थित संस्था ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल के द्वारा हर वर्ष जारी किए
जाने वाले भ्रष्टाचार इंडेक्स में इस वर्ष भारत का स्थान 72वां रहा है |
|
|
बर्लिन स्थित संस्था ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल के द्वारा हर वर्ष जारी किए जाने वाले भ्रष्टाचार इंडेक्स में इस वर्ष भारत का स्थान 72वां रहा है. इस सूचि मे कुल 180 देशों को शामिल किया है और भारत 72वें स्थान पर है.
इन आँकडो से उत्साहित भारत सरकार ने कहा कि, भ्रष्टाचार मे कमी आई है और देश मे से भ्रष्टाचार को जडमूल से उखाड फेंकने के लिए सरकार हर सम्भव कदम उठाएगी.
इस सूचि मे शामिल किए गए देशों में से फिनलेंड, डेन्मार्क, न्यूज़ीलेंड, सिंगापुर, और स्विडन को सबसे कम भ्रष्टाचारी देश के रूप मे रेखांकित किया गया है. जबकि सोमालिया और म्यानमार को सर्वाधिक भ्रष्ट देश के रूप मे शामिल किया गया है.
जिन देशों ने अपने रेटिंग मे उल्लेखनीय सुधार किया है वे हैं, कोस्टा रिका, क्रोशिया, क्यूबा, इटाली आदि. जिन देशों की रेटिंग मे गिरावट आई है वे हैं, ऑस्ट्रेलिया, माल्टा, थाईलेंड और भूटान आदि.
|
|