गृह

 
tarakash-universe-logo
मालगाडी को नाम प्रदान करने की अनोखी पद्धति
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 0
बेकारअति उत्तम 
रोचक तथ्य और जानकारी
बुधवार , , 27 फ़रवरी
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



india-goods-train.jpg
एक निश्चित संज्ञा के रूप में रात 12 बजे के बाद के हर एक घंटे के लिए एक अलग रोमन अक्षर तय किया जाता है. इसमें J तथा U का समावेश नही किया गया 





  भारत में मालगाडी को नाम प्रदान करने की एक अनोखी प्रणाली है. यह प्रणाली सवारी गाडियों की प्रणाली से एकदम अलग होती है. सवारी गाडियों को अमूमन 4 अंकों का नम्बर दिया जाता है. जैसे कि अहमदाबाद-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का नम्बर 2952 और आश्रम एक्सप्रेस का नम्बर 2916 है.

लेकिन मालगाड़ियों को नम्बर देने की एक अलग प्रकार की ही पद्धति होती है. जब भी कोई मालगाडी अपना सफर शुरू करती है तो उसे अधिकतर समय एक नया नाम दिया जाता है. वह नाम India 15, zebra 40 या Cricket 59 हो सकता है.

इस प्रकार के लेबल देने की पद्धति कुछ इस प्रकार से काम करती है. मार्शेलिंग यार्ड में खडे माल भरे डिब्बों को जोडकर मालगाडी तैयार की जाती है. उसके बाद वह गाडी मार्शेलिंग यार्ड से कितने बजे यानि कि किस घंटे और मिनट मे निकली उसके उपर उसका नाम तय होता है.

एक निश्चित संज्ञा के रूप में रात 12 बजे के बाद के हर एक घंटे के लिए एक अलग रोमन अक्षर तय किया जाता है. इसमें J तथा U का समावेश नही किया गया है. बाकी बचे 24 मुलाक्षर 24 घंटो के लिए तय होते हैं. इस प्रकार से यदि किसी गाडी का नाम India 40 है तो इसका मतलब यह है कि वह गाडी मार्शेलिंग यार्ड से सुबह 9 बज कर 40 मिनट पर निकली है.

क्योंकि I मूलाक्षर सुबह 9 बजे के साथ जुडता है. उसी तरह से रात 12 से 1 बजे के बीच निकलती गाडी के साथ Z मूलाक्षर जुडता है. यानि यदि कोई गाडी आधी रात के बाद यानि कि 00:38 बजे निकले तो उसे Zebra 38 या Zimbabwe 38 इस प्रकार से कोई भी एक नाम दिया जा सकता है.


 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 






Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services