|
पैसों से भी खुशियाँ खरीदी जा सकती है |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
सोमवार , , 24 मार्च |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| पैसों से भी खुशियाँ प्राप्त की जा सकती है, बशर्ते आप पैसों को दूसरे लोगों पर खर्च करें |
|
|
एक शोध के बाद पाया गया है कि पैसों से भी खुशियाँ प्राप्त की जा सकती है, बशर्ते आप पैसों को दूसरे लोगों पर खर्च करें. संशोधकों के अनुसार यदि प्रतिदिन 200 रूपये दूसरों पर खर्च किए जाएँ तो असीम खुशी मिलेगी.
संशोधकों ने 630 अमरीकी लोगों पर शोध करने के दौरान पाया कि इनमे से जिन लोगों ने अपने पैसों को दूसरे लोगों पर खर्च किया वे अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक खुश रहते हैं.
संशोधकों ने इन लोगों को इनकी कमाई, इनके खर्चों और दूसरों को उपहार देने का ब्यौरा माँगा. इसके बाद संशोधकों ने पाया कि कमाई चाहे कितनी भी क्यों ना हो यदि कोई व्यक्ति अपनी कमाई का थोडा हिस्सा दूसरों के लिए उपहार खरीदने मे खर्च करते हैं वे दूसरों की अपेक्षा अधिक खुश रहते हैं.
|
|