tarakash-universe-logo
चाँद के निर्माण की वजह से दिन हुआ 24 घंटे का
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 0
बेकारअति उत्तम 
रोचक तथ्य और जानकारी
मंगलवार , , 22 अप्रेल
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



earth-and-moon.jpg
पृथ्वी का परिभ्रमण चाँद के निर्माण की वजह से प्रभावित हुआ होगा
न्यू साइंटिस्ट नामक पत्रिका के नए संस्करण में जारी एक शोध के अनुसार पृथ्वी का परिभ्रमण चाँद के निर्माण की वजह से प्रभावित हुआ होगा और इससे पृथ्वी का एक चक्कर जो आज करीब 24 घंटों मे पुरा होता है, पहले मात्र 4 घंटो का रहा होगा.

यह शोध साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट बोल्डर, अमरीका के एक वैज्ञानिक रोबिन केनअप द्वारा की गई. रोबिन ने अपने प्रयोग को मूर्तरूप देने के लिए कम्प्यूटर मॉडल का इस्तेमाल किया.

चाँद के निर्माण के लिए सबसे प्रचलित मान्यता यह है कि एक ग्रह जो कि लगभग मंगल ग्रह के आकार का रहा होगा, पृथ्वी से टकराया था और इससे पृथ्वी के कुछ हिस्से टुकडों मे बिखर गए थे और बाद में एक दूसरे से जुडकर चन्द्रमा के रूप मे विकसित हुए थे.

रोबिन केनअप ने अपने प्रयोग के लिए करीब 1 लाख 20 हजार वर्चुअल टुकडों का इस्तेमाल किया और उनको दो ग्रहों के रूप में डिजायन करने के बाद उन्हे आपस में भिडाया. अपनी शोध के बाद जारी बयान मे उन्होने कहा कि, उनके प्रयोग से यह सिद्ध हुआ है कि चन्द्रमा के निर्माण से पहले पृथ्वी की अपनी धुरी पर गोल घूमने की गति काफी तेज रही होगी. क्योंकि किसी ग्रह के टकराने के बाद चन्द्रमा के आकार का टुकडा पृथ्वी से तभी अलग हो सकता है यदि पृथ्वी की गति वर्तमान गति से करीब 6 गुना अधिक तेज हो. यदि यह सच है, तो चन्द्रमा के निर्माण से पहले पृथ्वी का एक चक्कर 4 घंटो का रहा होगा. लेकिन चन्द्रमा के निर्माण के बाद उसकी परिभ्रमण गति घट कर 24 घंटे की हो गई.







 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 





Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services