tarakash-universe-logo
कागज को सात से अधिक बार क्यों नही मोडा जा सकता?
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 0
बेकारअति उत्तम 
रोचक तथ्य और जानकारी
मंगलवार , , 15 अप्रेल
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



folding-paper.jpg
कागज जितना मुडता जाता है उतना ही उसका क्षेत्रफल घटता जाता है. जितना कागज का क्षेत्रफल घटता है उतना ही उसपर लगने वाला प्रयत्नबल उसकी सतह के पास खिसकता जाता है.
बहुत कम लोग जानते हैं कि किसी भी कागज को अधिक से अधिक सात बार (कभी कभार आठ बार) से अधिक नही मोडा जा सकता है. इसके पीछे कि वैज्ञानिक वजह इस प्रकार से है:

कागज को मोडना एक सामान्य प्रक्रिया लगती है, लेकिन वास्तव मे है नही. कागज को एक बार मोडने पर उसकी दो तहें हो जाती है. और उसके बाद के प्रत्येक मोड पर तहें कई गुना बढ जाती है. सातवीं बार मोडने पर कागज की 128 तहें हो जाती है और फिर उसके बाद उसे मोड पाना लगभग असम्भव हो जाता है.

दूसरी वजह यह है कि कागज जितना मुडता जाता है उतना ही उसका क्षेत्रफल घटता जाता है. जितना कागज का क्षेत्रफल घटता है उतना ही उसपर लगने वाला प्रयत्नबल उसकी सतह के पास खिसकता जाता है. इससे एक निश्चित बिंदु के बाद उसे और अधिक मोड पाना असम्भव हो जाता है.

इसके अलावा कागज को मोडते समय हर बार कागज का अंदरूनी दबाव बाहरी दबाव को रोकने लगता है. जितना कागज मुडता जाता है उतना कागज का अंदरूनी दबाव बढता जाता है. इसलिए सातवीं तह के बाद उसे और अधिक मोड पाना असम्भव हो जाता है.







 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 





Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services