Thursday, May 11, 2006

कश्मीरीयों के लिए केबल टीवी बन्द. अब आगे क्या?

बहुत दिन हो गए मंतव्य पर कुछ लिखा नहीं था. समय नहीं मिल पा रहा था. पर आज एक
ख़बर पढी और लिखे बिना ना रहा गया.

खबर है कि चरमपंथीयों ने कश्मीर में केबल टीवी के प्रसारण पर रोक लगा दी है. केबल ऑपरेटरों का कहना है कि उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगले 10 दिनों के अंदर सभी कार्यक्रम बंद हो जाने चाहिए. सही है भाई, लोगों तक बात नहीं पहुँचनी चाहिए और ना ही कोई समाचार पँहुचना चाहिए.

हिज़्बुल मुजाहिदीन भले ही कह ले कि "ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सेक्स स्कैंडल से लोगों का ध्यान दूसरी ओर भटकाया जा सके." पर यह कोई तरीका तो नहीं हुआ. ऐसा क्यों लग रहा है हमारे देश में अब तालीबान मार्का हरकतें नज़र आने लगी है.

घाटी के लोग क्या किसीकी जागीर हैं? आज केबल बन्द करवा रहे हो, कल कहोगे सिनेमा बन्द करो, फिर ब्युटी पार्लर (वो तो वैसे भी घाटी में मुश्कील से नज़र आते हैं), फिर संगीत, फिर खेल.... कर दो सब बन्द. ये मुस्लीम चरमपंथी कब समझेंगे कि इस तरह लोगों की जिन्दगी से खिलवाड करने का हक उनको किसने दिया?

अफग़ानीस्तान में लोगों को तडपा कर उनको क्या हासिल हुआ. यह कौन सा रास्ता है अल्लाह का? पर यह तो कोई समझदार व्यक्ति समझेगा ना! इन चरमपंथीयों अगर दिमाग होता (रचनात्मक) तो कोई ढंग का काम करते. शांति से जीते और जीने देते.

5 Comments:

संजय बेंगानी said...

तरस आता हैं उस खुदा पर जिसने ऐसे बदक्कल बन्दे बनाये.

5:05 PM, May 11, 2006  
Udan Tashtari said...

बहुत गलत बात है.

समीर लाल

7:20 PM, May 11, 2006  
ratna said...

मेरे विचार से यह बद्-अक्ल का नहीं अधूरी शिक्षा का अन्जाम है ।

7:23 PM, May 11, 2006  
Sagar Chand Nahar said...

दो चार पाँच वर्ष पहले इसी तरह गुजरात में मौलवियों ने फ़तवा घोषित किया कि टी वी ना देखें और इस शैतान को घर से निकाल फ़ैकें, फ़िर क्या था कई लोगों ने अपने अपने टी वी घर से बाहर लाकर फ़ोड़ कर बाद में जला दिया गोया युँ कि शैतान की रूह को खतम कर रहे हों।

9:26 PM, May 11, 2006  
ई-छाया said...

लेकिन कुछ तो होगा कारण भाई ऐसा आखिरकार क्‍यों किया गया

12:15 AM, May 12, 2006  

Post a Comment

Links to this post:

Create a Link

<< Home