|
दृश्य 1: ABCD India Newsroom:
एबीसीडी प्रणाम, मैं फलाँना कुमार. स्वागत है 7 बजे के धाँसु समाचारों में, और आज की सबसे बडी खबर, जी हाँ सबसे पहले हमारे पास. एक्सक्लुसीव हमारे ही पास आ रही है. दिल्ली के पश्चिम विहार क्षेत्र में मंगतराम कॉलोनी से. यह खबर है एक ऐसे रोमियो की जो पिछले चार दिनों से औरतों को घूर रहा है. हमारे सवांददाता श्री तेज कुमार वहीं जमे हुए हैं. ठीक उनकी नाक के नीचे. और सुबह से जमे हुए हैं. देखिए और देखते रहिए.
आंखे फटी रह जाएंगी. मुहँ खुला का खुला रह जाएगा. वो मंजर आप देखेंगे जो पहले आपने कहीं ना देखा होगा. अभी आप जो तस्वीरें देख रहे हैं वो सीधी वहीं से आ रही हैं. मंगतराम कॉलोनी के डी ब्लाक से फ्लेट नम्बर 310 से अब हरप्रित सिंह लवली टॉवल सुखाने के बहाने बाहर आएंगे और सीधे सी ब्लोक की श्रीमती सुप्रिया की तरफ ताक झांक करेंगे या फिर बी ब्लाक की श्रीमती बगुली की तरफ नज़रें घुमाकर आहें भरेंगे.
आप कहीं मत जाइएगा, अब वो घडी आ ही गई है. आप अभी का अभी अपना मोबाइल उठाइए और हमें जल्द से जल्द एस.एम.एस. कीजिए, हरप्रित लवली किसको घूरेंगे? सुप्रिया के लिए वोट करने के लिए टाइप करें ghuro supriya और बगुली के लिए वोट करने के लिए टाइप करें ghuro baguli और हमें 1221 पर भेज दीजिए. और हमारे पास प्रतिक्रियाएँ आनी शुरू भी हो गई हैं, लोग भारी मात्रा में वोट कर रहे हैं. आप भी अपनीपसंद बताइए. बताइए आप किसे घुरवाना चाहते हैं. अभी.....
दृश्य 2: भारत टीवी Newsroom:
ज्जूप.. ज्ज्य्प... ज्ज्यूप....
टन टना टन टन टन.....
(पार्श्वसंगीत) जय माँ काली... नाश सबका करने वाली... जय माँ...
साँच को आँच क्या और आँच को बिसात क्या. देवरीया जीले के बगैरीया तहसील के भगौडिया गाँव में यही हो रहा है. लोग इसे चमत्कार कह रहे हैं. यहाँ की छोटी सी पानी की पखुरी में से काला पत्थर दिख रहा है. लोग इसे काली माता बता रहे हैं. लोगों का हजूम का हजूम (10 आदमी) उमड पडा है. लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं (खेलते बच्चे). यह चमत्कार है या अन्धभक्ति. क्या समझें क्या ना समझें! लोगों की आस्था को क्या नाम दें? भगौडिया गाँव में यही हो रहा है. आप भी काली माता के नाम भक्ति संदेश लिख कर अभी का अभी हमें भेज सकते हैं. संदेश लिखने के लिए टाइप करें me murakh Aapka Message और हमें 2212 पर भेज दीजिए. जल्दी करें अपने संदेश को माता तक जल्द से जल्द पहुँचाए.
दृश्य 3: D News Center:
देश की इज़्ज़त है दाँव पर. आप ही कर सकते हैं फैसला. दूनिया के 5 सबसे बडे मैन हॉल में अपने शहर का खड्डा जरूर शामिल करवाएँ. आज आपकी देरी कल आपका पछतावा होगी. आज ही अपने देश के खड्डे को दूनिया के पाँच अजूबे खड्डों मे शामिल करवाइए. वोट दीजिए अपने मोबाइल से, लिखिए Taja Khadda और हमें भेजिए 8552 पर. ध्यान रखिए देश की इज़्ज़्त है आपके हाथ.
दृश्य 4: ठेले पर
ऐ शिल्पा क्या कर रही है..?
वोट दे रही हुं.
ऐ किसको किसको बताना बताना..
गौली को..
गौली!!! वो सानीधापामागारेसा की कंटस्टंट.. सी इज सो क्यूट नॉ..!!
मेरेको क्या है, मैं तो सबको देती हुँ.. गौली को अकडु को बगलु को और विश्वजीत को भी..
ऐ जा जा.. सबको देने वाली. गाना वाना सुने बिना खाली फोगट थोडे ही देने का.
क्यों नहीं देने का, मौली मेरेको अच्छी लगती है, अकडु कित्ता हेंडसम है, और बगलु की स्माइल देखी और विश्वजीत तो जीतेगा ही जीतेगा. तु भी दे..
मैं ये शो को नहीं देती, मैं तो इंडियन सुसाइडल में वोट देती हुँ.. यु नो दोज़ गायस आर मोर हेंडसम देन एनी वन एल्स.. ओकेय....
जा जा, सुसाइडल वाले खाली ग्लेमर दिखाते हैं, बाकि वो है चिकणा हैं हैं हरनील है ना.. सो स्मार्ट.. दे दे उसे भी एक वोट...
मैं तो सब लोगों को वोट देती हुँ.. सानीधापामागारेसा, इंडियन सुसाइडल और स्टार नोइस ओफ इंडिया को भी...
खी खी.. डफर है क्या.. पैसे नहीं लगते क्या..
कायके डफर, बापु है ना.. बाप भी कोई चीज होती है कि नहीं..
सो स्मार्ट यु नो... चल एक और पापडी चाट बना.. और ... वो मोस्ट ग्लैमरस फेश ऑफ बोरिवली वेस्ट में वोट दिया कि नहीं..
नो नेवर..
ओये क्यों...!!
आई एम सो जिलियस ऑफ दोस स्टुपीड गर्ल्स नो..!! दे आर सो मिडिल क्लास .. बट स्टिल....
या.. या....
 Recommend this article... |