|
आँधी मे तूफान आ गया! तो तूफान में क्या आएगा? |
|
मंतव्य
|
|
गुरुवार , , 15 मई |
मंतव्य
|
 |
पंकज बेंगाणी
|
|
आजकल हिन्दी समाचार चैनलों की तरह हिन्दी समाचार साइटों मे भी ब्रेकिंग न्यूज़ छापने की जल्दी सी मची रहती है. इतनी जल्दी कि शिर्षक की तरफ भी ध्यान नहीं देते. चलो मान लेता हुँ कि समाचार वाले लेख में गल्ती हो ही सकती है. भैया तरकश.कॉम पर भी होती है! लेकिन शिर्षक में ही घपला करना तो बडी बुरी बात है. एक संजाल सिद्धार्थ बसु की जगह ज्योती बसु की फोटो छाप गया था. और अब यह देखिए, बिल्लू बादशाह के हिन्दी एम.एस.एन. पर क्या मुख्य खबर है.
सही बात है! आँधी मे तूफान आने से 31 लोग मर जाते हैं. सोचता हुँ तूफान में जो आँधी आ गई तो क्या होगा?
फिलहाल लिंक इधर है. अब हो सकता है उन्हे गलती पता चल गई हो, और उन्होने सुधार कर लिया हो. मैं क्या जानुँ.
|
 Recommend this article... |