तत्वज्ञानी के हथौडे
Thursday, March 09, 2006
  Flash + AJAX  ओनलाइन ओपरेटींग सिस्टम: बाय बाय विंडोस??

मुझे लगता है अब मुझे हिन्दी और अंग्रेजी दोनो मे अपना एक तकनीकी ब्लोग शुरु करना पडेगा। आजकल मै Technology से जुडे हुए न्यूज़ बहुत पढ रहा हु तो सोचा क्यू ना कुछ चिज़े लिखी जाए। हालाकि हिन्दी ब्लोगजगत मे इनके कितने खरीददार मिलेंगे उस पर शंका है मुझे, क्योकि अमित, जितु, प्रतिक, इ-स्वामी और हमारे बेंगाणीबंधू तो टेकनोलोजी के बारे मे जानते है और लिखते भी है।

खेर अब मुद्दे पे आता हु। यह साइट देख ले : http://www1.goowy.com/ अब आप देखने ही वाले है यह साइट तो मे इसके बारे मै कम बताउंगा , यह साइट मे रजीस्टर करके आप इसे एक ओनलाइन OS की तरह युज़ कर सकते है। इ-मैल, मेनु, कोंटेक्टस से लेकर बहुत सी चिजे कर सकते है। अब यह साइट flash script का प्रयोग करती है। अब जिनको नहीं पता उनको बताता हु पडदे के पीछे का कमाल। आजकल AJAX तकनीक बहुत चर्चा मे है। माइक्रोसोफ़्ट ने तो AJAX पर बडा दांव खेलते हुए अपनी एक नयी ब्रांड ही लोंच करदी। यही नहि, उसने दुसरी भी एक वेबसाइट भी शुरु करदी है | जिन लोगोने यह आज पहेली बार सुना है उनके लिए मै कुछ लिंक देना चाहुंगा, लेकिन ध्यान रहे कि यह सब BETA है अभी|

http://www.start.com/1

http://www.netvibes.com/

http://ideas.live.com/

अभी मार्केट मे यह चर्चा गरमा गर्म है कि क्या एजेक्स अब फ्लेश का स्थान लेगा? अब जो लिंक मेने आपको सबसे पहेले दी थी वह, गूवी दर असल फ्लेश और AJAX का थोडा मिश्रण है। AJAX मतलब Java Script, XML का मिश्रण। ताकी यह दोनो मिलकर दूसरी httprequest के साथ मिलकर आपके पेज बहुत जल्दी लोड कर दे। इसिकिये जीमेल, गूगल रीडर और याहू कि बहुत सारी एप्लीकेशन जल्दी लोड होती है। लेकिन फिर भी जावा स्क्रीप्ट कभी कभी धोखा देकर ब्राउज़र सिक्युरीटी की बजह से स्पीड कम कर देती है। दर असल यह सब मुम्कीन होता है AJAX Engine की बजह से, जो आपके पेज के साथ ही लोड हो जाता है। इसिलिये रिस्पोंस जल्दी मिलता है। यानि java script आगे का लेआउट बनाती है, XML जल्दी से बहुत कम कद की फाइल के रुप मे डाटा ट्रांसफर करती है। इसि बजह से, अब आप वेब एप्लिकेशन मे भी ड्रेग एन ड्रोप कर सकते है, उपर दिये हुए सारे उदाहरण मे यह सुविधा मौजूद है।

बहुत हो गया न?? पका दिया, लेकिन मेने तो पहेले ही कहा है की इधर आये तो हथौडे तो पडेंगे! अब जिनको डेवेलोप करना है इससे, वह xajax library (PHP) या ajax.net library (ASP.Net) का प्रयोग कर सकते है। अब सब कुछ मै ही बताउ क्या? बोलो गूगलबाबा जिंदाबाद...

 
Comments:
ऍजॅक्स का सबसे धाँसू आइटम तो शायद यह है -
http://kiko.com
 
अबे तत्वज्ञानी जल्दी से आफिस मे आ... मंतरते है.
 
Post a Comment

Links to this post:

Create a Link



<< Home
कोइ मानता ही नहि के मेरे पास दिमाग हे इसिलिये खुद्को तत्वज्ञानी घोषीत करता हु!वैसे हु मैं गुज्जु Engineer.Magazine भी शुरु कर रहा|हु पर हु एक टपोरी|तो ये हे टपोरी का तत्वज्ञान् और हथौडे भी|हेल्मेट पहेन लो|

My Photo
Name: Ravi Kamdar
Location: Ahmedabad, Gujarat, India

A computer engineer by education, working in media field, "preaching" companies on technology and Business Stretegies and also earning bread from it. In short,I sell ideas and also execute them. This blog is personal thing not reflecting my profession.



Powered by Blogger