|
क्या आप भी मेरी तरह वर्ल्ड फेमस ब्लॉगर बनना चाहते है?
इस पर आप कहेंगे क्यों नहीं, क्यों नहीं.
ठीक है मैने आपके कल्याणार्थ एक महत्वपूर्ण रिसर्च किया है, और अब आपके सामने राज खोलने जा रहा हूँ कि कैसे कोई वर्ल्ड फैमस ब्लोगर बन सकता है.
अच्छा बताईये सुनील दीपक के बारे में आपका क्या खयाल है?
आप कहेंगे, “बहुत नामी ब्लॉगर है, सभी के चहेते”
राज : लव मेरेज की है.
अच्छा बताईये उडन तश्तरी यानी समीरलालजी के बारे में क्या विचार है?
आप कहेंगे, “वाह वाह क्या बात है, खूब लिखते है, ईनामी ब्लॉगर है”
राज : लव मेरेज की है.
अच्छा बताईये रवि रतलामी के बारे में क्या विचार है?
आप कहेंगे, “अरे भाई इनके बारे में क्या कहना, तकनीक पर खूब लिखते है, फेमस है”
राज : लव मेरेज की है.
अच्छा बताईये जितूभाई के बारे में क्या विचार है?
आप कहेंगे, “अरे ये तो हमारे ताऊ है, क्या कहना, बिल्कुल फेमस है जी”
राज : लव मेरेज की है.
अच्छा बताईये प्रत्यक्षाजी के बारे में क्या विचार है?
आप कहेंगे, “फेमस है जी एकदम फेमस है”
राज : लव मेरेज की है.
अब अपने खुद के बारे में क्या कहूँ, अपने मूँह मियां मिठू बनना वर्ड फेमस लोगो को शोभा थोड़ेय देता है.
इस पर आप क्या कहेंगे आप जानते ही है, सच्ची सच्ची बोलना.
राज : लव मेरेज की है.
एक और भी ध्यान में आ रहा है, जिसके फेमस होने के पूरे चांस है.
आप कहेंगे कौन?
अरे, मिसीजिवी. क्योंकि..लव मेरेज.. की है.
अब आयी बात पकड़ में. जो लोग समय सर प्रेम नहीं करते उन्हे ब्लोग लिखने की उम्र में फुरसत से प्रेम करना पड़ता है.
श्रेणी : हास्य-व्यंग्य
 Recommend this article... |