|
अब टेट्टु निकलवाना होगा आसान |
|
विज्ञान
|
|
बुधवार , , 19 मार्च |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| विशेषज्ञों के अनुसार यह नई तकनीक दर्दरहित है, और किफायती भी है |
|
|
यदि आपने अपनी शरीर पर टेट्टु गुदवाया है और अब आप उसे निकलवाना चाहते हैं तो यह अब आसान है. अमरीका की पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय के संशोधकों ने एक नई तकनीक विकसित की है जिससे टेट्टु निकलवाना दर्दरहित और आसान हो गया है.
टेट्टु गुदवाते समय रंग मिश्रित पानी को चमडी के नीचे छोडा जाता है जिससे पानी के अणु चमडी के आसपास फैल कर अपना स्थान ग्रहण कर लेते हैं. अब तक टेट्टु निकलवाने के लिए तीन तरीके आजमाये जाते थे. एब्रेसन, लेसर पद्धति और कोस्मेटिक सर्जरी इन तीनो ही पद्धतियों से दर्द होता था और टेट्टु निकलवाना मुश्किल हो जाता था.
लेकिन अब नई अल्ट्रासाउंड तकनीक से टॆट्टु निकलवा जा सकेगा. इस तकनीक से टेट्टु लगे स्थान के आसपास अल्ट्रासाउंड तरंगे प्रवाहित की जाती है, जिसके दबाव से टेट्टु के कण चमडी पर से अपना स्थान त्यागने लगते हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार यह नई तकनीक दर्दरहित है, और किफायती भी है.
|
|