दूनिया का सबसे छोटा हेलिकॉप्टर उडान भरने को तैयार
विज्ञान
शुक्रवार , , 16 मई
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



smallest-helicopter.jpg
यानागिसावा द्वारा बनाया गया 75 किलोग्राम का हेलिकॉप्टर गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस द्वारा मान्यता प्राप्त है
25 मई का दिन जापान के गेनाई यानागिसावा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन होगा. इस दिन वे दूनिया का सबसे छोटा हेलिकॉप्टर लोगों के समक्ष पहली बार उडाने वाले हैं. स्थान होगा लियोनार्दो द विंसी का जन्मस्थल विंसी.

यानागिसावा द्वारा बनाया गया 75 किलोग्राम का हेलिकॉप्टर गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस द्वारा मान्यता प्राप्त है और इसमे एक व्यक्ति का भार वहन करने की क्षमता है. यह हेलिकॉप्टर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड सकता है.

इस हेलिकॉप्टर के सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए विंसी नामक स्थल पसंद करने की वजह बताते हुए यानागिसावा ने कहा कि,"यह स्थल महान लियोनार्दो द विंसी का जन्मस्थान है, जिन्होनें सबसे पहले हेलिकॉप्टर की डिजायन बनाई थी."

लियानार्दो का जन्म 1452 में विंसी मे हुआ था. 1493 मे उन्होने हेलिकॉप्टर से मिलती जुलती प्रतिकृति डिजायन की थी. 19वीं शताब्दी में उनके रेक्षाचित्र प्राप्त हुए थे. लियोनार्दों ने 14 वीं शताब्दी मे ही सीधे हवा मे उड सकने वाले यंत्र की डिजायन तैयार कर ली थी.

यानागिसावा जापान के टोक्यो शहर में मात्सुमोटो नामक कम्पनी चलाते हैं. उन्होने अपने हेलिकॉप्टर को जापान और अमरीका में प्रायोगिक रूप से बेचना शुरू कर दिया है.






 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 






Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services