|
लेगो बनाएगा अपना वर्चुअल संसार |
|
नन्ही दूनिया
|
|
शनिवार , , 03 मई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| लेगो अपने प्रयोक्ताओं को वर्चुअल दूनिया की सैर कराने तथा वर्चुअल संसार में निर्माण कार्य करने की पेशकश देने जा रहा ह |
|
|
जिस समय आप यह लेख पढ रहे हैं उस समय दूनिया के लाखों बच्चे लेगो कम्पनी द्वारा बनाए गए प्लास्टिक के ब्रिक से घर अथवा पुल अथवा गाडी या फिर ऐसी ही हजारों चीजें बना रहे होंगे. लेगो अमरीकी कम्पनी है, जिसके द्वारा बनाए गए ब्रिक (प्लास्टिक की ईंटे) खेलों से आज दूनिया भर के लाखों बच्चे खेलते हैं. एक सर्वेक्षण के अनुसार दूनिया भर के बच्चे प्रतिवर्ष करीब 5 लाख घंटे लेगो की ईंटो से खेल खेलने मे बिताते हैं.
लेकिन अब लेगो अपने प्रयोक्ताओं को वर्चुअल दूनिया की सैर कराने तथा वर्चुअल संसार में निर्माण कार्य करने की पेशकश देने जा रहा है. लेगो अपना एक वर्चुअल संसार निर्मित कर रहा है जहाँ प्रयोक्ता अपनी एक अलग जिंदगी जी सकेंगे. वे उस वर्चुअल संसार में अपना खुद का घर खरीद सकेंगे, कार खरीद सकेंग और निर्माण भी कर सकेंगे.
लेगो यूनिवर्स नामक प्रोग्राम इस समय अपने निर्माण के दौर मे है और अगले साल तक इसके ऑनलाइन होने की सम्भावना है. यह कुछ कुछ सेकंड लाइफ नामक लोकप्रिय वर्चुअल संसार साइट की तर्ज पर ही काम करेगा.
लेकिन इसमें कुछ अलग भी होगा. बच्चे इस वर्चुअल संसार में निर्माण कार्य कर सकेंगे और फिर अपनी कृति की वास्तविक प्रतिकृति लेगो को ऑर्डर देकर मँगवा भी सकेंगे.
|
|