|
इराक युद्ध से छिन्नभिन्न हो रहा है अमरीका का सामाजिक तानाबाना |
|
समाज
|
|
मंगलवार , , 08 अप्रेल |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| अमरीकी सैनिकों द्वारा अपना वैवाहिक जीवन बचाने के लिए विवाह सलाहकारों के पास जाने की दर तेजी से बढ रही है. |
|
|
अमरीका की अर्थव्यवस्था इस समय भारी मंदी से गूजर रही है. देश मे उदासीनता का माहौल है. कम्पनियाँ अपने कर्मचारियों की छँटनी कर रही है और इसका सिधा असर देश के लोगों पर तथा भारतीय मूल के लोगों पर भी पड रहा है.
देश में बेरोजगारी की दर 5% से भी अधिक हो गई है. इस बीच खबरों के मुताबिक इराक युद्ध की वजह से भी देश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है. लेकिन उससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि इस युद्ध की वजह से देश के सामाजिक तानेबाने में बहुत बुरा असर पड रहा है.
अमरीका का समाज इराक युद्ध का समर्थन करने वालों और उसका विरोध करने वालों के बीच बँट रहा है. इसके अलावा इराक युद्ध से लौट रहे सैनिकों का वैवाहिक जीवन भी असंतोष और तनाव की वजह से बरबाद हो रहा है.
इस सर्वेक्षण के मुताबिक इराक युद्ध से लौट रहे सिपाही चिडचिडे और हठग्राही हो चले हैं. वे बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं. वे जिद्दी हो गए हैं. कई सिपाहियो की पत्नियों ने अपने पतियों के स्वभाव मे उल्लेखनीय परिवर्तन पाया है और यह परिवर्तन नकारात्मक है.
अमरीकी सैनिकों द्वारा अपना वैवाहिक जीवन बचाने के लिए विवाह सलाहकारों के पास जाने की दर तेजी से बढ रही है. इसके अलावा तलाक लेने वालों की दर भी बढ रही है. कई सैनिक स्वयं स्विकार करते हैं कि इराक में नियुक्ति के दौरान अपने परिवार से दूरी और लगातार जोखिम और तनाव से उनका स्वभाव हिंसक और अव्यवहारी हो गया है.
इराक युद्ध से अमरीका की स्थिति बद से बदतर हुई है. और यह बुरी स्थिति ना केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक भी है.
|
|