|
एंजिलीना जोली अपने शिशु की तस्वीर से 40 करोड कमाएंगी |
|
समाज
|
|
रविवार , , 30 मार्च |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| एंजिलीना जोली अब जुडवाँ बच्चों की पहली तस्वीरें छापने का अधिकार करीब 40 करोड रूपयों मे बेच सकती है |
|
|
सेलेब्रिटियों के नवजात शिशुओं की पहली तस्वीर छापने के लिए लाइफस्टाइल पत्रिकाओं मे कडी प्रतिस्पर्धा होती है. कुछ ही समय पहले जेनिफर लोपाज के जुडवाँ बच्चों की पहली तस्वीरें पीपल पत्रिका मे छपी थी, इसके लिए पत्रिका ने जेनिफर लोपाज को करीब 24 करोड दिए थे. उससे पहले क्रिस्टिना एक्युलरा को 6 करोड रूपये देकर उनके शिशु की पहली तस्वीर छापी गई थी.
लेकिन अब एंजिलीना जोली इन सब सेलेब्रिटियों को काफी पीछे छोड सकती है. खबर है कि एंजिलीना जोली अब जुडवाँ बच्चों की पहली तस्वीरें छापने का अधिकार करीब 40 करोड रूपयों मे बेच सकती है. तो क्या यह एक नया फैशन बनता जा रहा है? एक लाइफस्टाइल पत्रिका के सम्पादक के अनुसार, कुछ सेलेब्रिटी सिर्फ इसलिए बच्चों को जन्म देना चाहते हैं ताकि वे उनकी पहली तस्वीरों को छापने का अधिकार बेच कर भारीभरकम रकम जुटा सकते हैं. लाइफस्टाइल पत्रिकाओं के लिए तथा सेलेब्रिटियों के लिए भी यह एक खेल बनता जा रहा है.
ना सिर्फ खेल यह एक सोचा समझा व्यापार भी है. सेलेब्रिटियों के नवजात बच्चों की तस्वीरों को छापने के अधिकार काफी पहले ही, कभी कभी गर्भ के होने के पता चलने के तुरंत बाद ही, बेच दिए जाते हैं. प्रसुति के समय ये सेलेब्रिटी भारी सुरक्षा दलों के साथ गुप्त रूप से अस्पताल मे भर्ती होती हैं ताकि कोई अवैध तरीके से तस्वीर ना खींच ले. उसके बाद एक विशेष फोटो शूट होता है, और अधिकार प्राप्त पत्रिका विशेष अंक निकाल कर इन तस्वीरों को छापती है. जाहिर है इस विशेष अंक की किमत भी अधिक होती है, लेकिन लोग इन्हे हाथों हाथ लेते हैं.
देखा जाए तो सेलेब्रिटियों के बच्चे अपने जन्म के कुछ समय बाद ही करोडपति होने लगे हैं.
|
|