क्या अमरीकी सामान्य ज्ञान के मामले में पिछड़े हुए हैं?
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 3
बेकारअति उत्तम 
समाज
मंगलवार , , 19 फ़रवरी
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



kellie5thgrader.jpg
जब छात्र द्वारा यह बताया गया कि बुडापेस्ट हंगेरी की राजधानी है, तो वे चौंक उठी. उन्हे यकीन नही हुआ कि हंगेरी नाम से कोई देश हो भी सकता है.


एक अध्ययन के बाद पता चला है कि अमरीकी सेलेब्रिटी ही नही बल्कि सामान्य अमरीकी जनता भी सामान्य ज्ञान के मामले में यूरोपीय और एशियाई लोगों के मुकाबले काफी पिछड़े हुए हैं.


  राष्ट्रपति ज्योर्ज बुश कई बार मजाक के पात्र बन जाते हैं जब वे कोई इस प्रकार का बयान दे जाते हैं जो दुनिया के इतिहास के बारे में सामान्य ज्ञान रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए पचा पाना मुश्किल हो. बताया जाता है कि राष्ट्रपति बुश जिस समय राष्ट्रपति बने थे उस समय उन्हे यह भी पता नही था कि 'भारत' नाम का कोई देश भी होता है!


एक अध्ययन के बाद पता चला है कि अमरीकी सेलेब्रिटी ही नही बल्कि सामान्य अमरीकी जनता भी सामान्य ज्ञान के मामले में यूरोपीय और एशियाई लोगों के मुकाबले काफी पिछड़े हुए हैं.


इस बारे में एक पुस्तक लिख रही सुशान जेकबी का कहना है कि, हालाँकि लोग अधिक से अधिक पढाई कर रहे हैं, लेकिन इससे उनके सामान्य ज्ञान मे कोई बढोत्तरी नही हो रही है."


इस रिपोर्ट के साथ एक उदाहरण भी पेश किया गया कि मशहूर अमरीकी शो 'आर यू स्मार्टर देन फिफ्थ ग्रेडर" (जिसकी तर्ज पर शाहरूख खान का शो स्टार प्लस पर आने वाला है) में मशहूर सेलेब्रिटी और अमरीकन आइडल विजेता केली पिकलर को बुलाया गया. उनसे तीसरी कक्षा का सवाल पूछा गया कि बुडापेस्ट किस देश की राजधानी है? इसके जवाब मे उन्होने बताया कि उन्हे लगता है कि यूरोप की क्योंकि यूरोप एक देश है. लेकिन चूँकि वे आश्वस्त नही थी इसलिए उन्होने एक छात्र से मदद ली. जब छात्र द्वारा यह बताया गया कि बुडापेस्ट हंगेरी की राजधानी है, तो वे चौंक उठी. उन्हे यकीन नही हुआ कि हंगेरी नाम से कोई देश हो भी सकता है.


सुशान जैकबी अमरीकी लोगों के घट रहे सामान्य ज्ञान क्षमता पर एक पुस्तक लिख रही हैं. इसमें वे सामान्य ज्ञान को कैसे बढाया जाए इस बात पर जोर नही देंगी, बल्कि इसके कारणो का विश्लेषण करेंगी.

 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 






Subscribe Newsletter

हमारे बारे में : About Us

Tarakash Universe Ideas

Copyright 2007-08 Tarakash.com, All Rights Reserved | Tarakash Universe is powered by: Chhavi Media Services